33 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनियाSri Lanka Economic Crisis: संकट हर्ता बनेंगे PM मोदी!

Sri Lanka Economic Crisis: संकट हर्ता बनेंगे PM मोदी!

भारत की ओर से इस तरह की यह चौथी मदद है| इन चार खेपों में 150,000 मीट्रिक टन से ज्यादा जेट फ्यूल, डीजल और पेट्रोल श्रीलंका पहुंचाया गया है|

Google News Follow

Related

इतिहास से सबसे ख़राब आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के लिए भारत संकट हर्ता बनकर सामने आया है| ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, आवश्यक वस्तुओं की कम आपूर्ति और बिजली की लंबी कटौती के कारण श्रीलंका में अशांति पैदा हो गई है|

श्रीलंका में भारत ने इस वर्ष जनवरी से अब तक श्रीलंका को 250 करोड़ डॉलर यानी करीब 19 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भेज​​ चुका है| उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका की मदद के लिए मुस्तैदी से खड़ा हुआ है|

ज्ञात हो कि शनिवार को ही भारत ने आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहे श्रीलंका की जरूरतों की पूर्ति के लिए भारत से 40 हजार मीट्रिक टन डीजल की एक खेप श्रीलंका पहुंचाई| भारत की ओर से इस तरह की यह चौथी मदद है| इन चार खेपों में 150,000 मीट्रिक टन से ज्यादा जेट फ्यूल, डीजल और पेट्रोल श्रीलंका पहुंचाया गया है|

गौरतलब है कि भारत ने श्रीलंका को 1 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन यानी ऋण सहायता देने पर सहमति जताई है| इससे श्रीलंका को अनिवार्य वस्तुओं की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी| भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश है| ऐसे में भारत से चावल की खेप श्रीलंका पहुंचने के बाद वहां चावल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है जो बीते एक वर्ष में  दोगुना बढ़ चुकी हैं| आर्थिक संकट को दूर करने के लिए श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भी चर्चा कर रहा है|

इस बीच लंदन के मौलिक अधिकारों की मानिटरिंग करने वाले एमनेस्टी वाचडाग ने श्रीलंकाई सरकार को चेताया कि जनता की सुरक्षा के नाम पर देश में इमरजेंसी की घोषणा मानवीय अधिकारों के उल्लंघन का बहाना नहीं बनना चाहिए| बता दें कि श्रीलंका में देशव्यापी कर्फ्यू का ऐलान किया गया है, जो शनिवार सुबह 6.00 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6.00 बजे तक रहेगा| श्रीलंका में गंभीर बिजली संकट के साथ महंगाई चरम पर है|

​​यह भी पढ़ें-

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,970फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें