31 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी और सीएम योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि 

पीएम मोदी और सीएम योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि 

पुण्यतिथि पर बीजेपी के दोनों नेताओं ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद 

Google News Follow

Related

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के लिए सरदार के योगदानों को याद किया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर सरदार पटेल श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि’ मैं सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं,और भारत में उनके चिरस्थायी योगदान को याद करता हूं। खासकर हमारे राष्ट्र को एकजुट करने और सर्वांगीण विकास को गति देने में ‘

बता दें कि भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्र के सैकड़ों रियायतों को  विलय कराने और एकजुट कराने श्रेय दिया जाता है। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ था। गुजरात में सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा बनाई गई है। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जाती है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ की रचना का महान कार्य किया है। वह भारत की एकात्मकता और अखंडता के प्रतीक हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अपने ट्वीट में लिखा कि,” राष्ट्र की अखंडता और एकात्मकता के प्रतीक, वंचितों और अशक्तों के सशक्त स्वर, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। सीएम योगी ने आगे लिखा है कि उन्होंने दर्जनों रियासतों को राष्ट्रीय भाव के एकात्म सूत्र में पिरोकर एक भारत और श्रेष्ठ भारत की रचना का महान कार्य किया था। इस दौरान सीएम योगी के कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें 

 

तवांग झड़प के बाद भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास

डॉक्टर पत्नी​ की​ हत्या की गुत्थी सुलझी, पति ही निकला हत्यारा ! 

गृह मंत्रालय का दावा: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में आई कमी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,268फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें