24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमराजनीतिहार की वजह से UP को छोडेंगी प्रियंका! अब इन नेताओं को मिल...

हार की वजह से UP को छोडेंगी प्रियंका! अब इन नेताओं को मिल सकती है कमान

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान प्रियंका गांधी संभालेंगी। यह बदलाव कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जोरदार जीत के बाद हुआ है।     

Google News Follow

एक ओर जहां विपक्ष के नेताओं की बैठक की तारीख लगातार टल रही है। विपक्ष अब बीजेपी को हराने के लिए 23 जून को विपक्ष के नेताओं की बैठक आयोजित कर रहा है। वहीं, कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान प्रियंका गांधी संभालेंगी। यह बदलाव कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जोरदार जीत के बाद हुआ है। हालांकि इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से होगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश को छोड़कर इन राज्यों पर फ़ोकस करने वाली है। यहां पर दीपेंद्र हुड्डा ,भंवर जितेंद्र सिंह ,तारिक अनवर और हरीश रावत को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया था। लेकिन कांग्रेस की यहां दाल नहीं गली थी। इतना ही नहीं 2022 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने कोई ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ा था। लेकिन हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने खूब प्रचार किया था। हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी को बड़े अंतर् से नहीं हराया लेकिन सत्ता तक पहुंच गई। जिसका श्रेय कांग्रेस प्रियंका गांधी को दे रही है। हाल ही में कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस अब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में  प्रियंका गांधी को उतारना चाहती है।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में पार्टी की आस लगाए हुए है इसलिए 12 जून को मध्य प्रदेश जबलपुर में प्रियंका गांधी की एक बड़ी रैली आयोजित की गई है। इसके साथ ही कांग्रेस राज्य में चुनाव प्रचार में जुट जायेगी। मध्य प्रदेश के कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर ने बताया कि  प्रियंका गांधी सबसे पहले नर्मदा नदी की पूजा करेंगी उसके बाद रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद शहीद स्मारक पर भी एक और रैली को सम्बोधित करेंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी पर पीएम मोदी सहित अन्य बीजेपी नेताओं द्वारा उन पर हमला करना मुश्किल होगा। इसके अलावा राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी को प्रचार के लिए ज्यादा डिमांड की जाती है। वहीं बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी किस रोल में रहेंगी यह तय राहुल गांधी ही करेंगे।

ये भी पढ़ें 

 

कौन था संजीव माहेश्वरी जीवा?, जिसने की थी दो भाजपा विधायकों की हत्या!

RBI ने रेपो दर रखा स्थिर,आपके ईएमआई पर क्या होगा असर जानें 

कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने इंदिरा गांधी की हत्या का मनाया जश्न   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें