33 C
Mumbai
Thursday, April 23, 2026
होमदेश दुनियारक्षा उद्योग प्रतिनिधियों संग राजनाथ मुलाकात, टेक्नोलॉजी सह-विकास सह-उत्पादन पर चर्चा!

रक्षा उद्योग प्रतिनिधियों संग राजनाथ मुलाकात, टेक्नोलॉजी सह-विकास सह-उत्पादन पर चर्चा!

बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

Google News Follow

Related

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी और भारत के रक्षा उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। यह मुलाकात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुई और इस दौरान रक्षा क्षेत्र में मौजूद व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

दोनों देशों के उद्योग जगत के साथ विस्तृत यह विचार-विमर्श गुरुवार को हुआ। यहां बर्लिन में आयोजित एक बैठक में रक्षा उत्पादन, टेक्नोलॉजी और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आया। रक्षा मंत्री नेबताया कि जर्मन उद्योग जगत ने भारत में रक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की सराहना की है।

उन्होंने भारत की बदलती रक्षा औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल माहौल को सराहनीय बताया। राजनाथ सिंह ने जर्मन कंपनियों से आग्रह किया कि वे भारत के साथ मिलकर उन्नत और विशेष तकनीकों के क्षेत्र में सह-विकास और सह-उत्पादन की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग न केवल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा।

यहां इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत विश्वसनीय साझेदारों के साथ मिलकर रक्षा उत्पादन और तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बैठक भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा पर हैं।

यहां वह जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से भी एक बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात कर चुके हैं। जर्मन रक्षामंत्री के साथ उनकी यह बैठक तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा का अहम हिस्सा थी। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। जर्मनी के रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप’ पर हस्ताक्षर किए गए। यह रोडमैप व समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग में सहयोग को नई दिशा देगा।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान रक्षामंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए उन्हें भारत और जर्मनी के बीच एक ‘जीवंत सेतु’ बताया था।

रक्षा मंत्री ने यहां मौजूद लोगों से कहा कि बीते कुछ वर्षों में आपकी भूमिका और भी मजबूत हुई है और आप दोनों देशों को करीब लाने में अहम योगदान दे रहे हैं। राजनाथ सिंह ने जर्मनी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को बताया कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और बुनियादी ढांचे में बड़े स्तर पर विकास हो रहा है। इसके साथ ही भारत में स्टार्टअप का माहौल भी तेजी से बढ़ा है, जहां युवा नए-नए विचारों के साथ आगे आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें-

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट लोगो लॉन्च, बोले अफ्रीका बिना विकास अधूरा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,146फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें