दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमने दिल्ली के लिए यमुना सफारी शुरू की है। हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए।
इसे बहुत ही अच्छे पिकनिक स्थल के रूप में बनाया जा रहा है, जहां पर प्रकृति का पूरा ध्यान रखते हुए और यमुना की सफाई का ध्यान रखते हुए यहां के लोग इसका उपयोग करेंगे। दिल्ली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इसके लिए केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, पर्यटन विभाग और डीडीए को बहुत बधाई देना चाहती हूं। इन सभी ने मिलकर इसको संभव करके दिखाया। दिल्ली की जनता को भी बधाई कि उनकी वोट की ताकत ने जिस सरकार को बनाया, वो लगातार काम कर रही है।”
प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी, उसके नेता और उनके सहयोगी इतने हताश हो गए हैं कि उन्होंने शालीनता और सभ्यता की सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी यह हताशा बार-बार मिल रही चुनावी हार का नतीजा है।
आपके ये बयान भारत के इतिहास में दर्ज हो गए हैं, ये लोगों के दिलों-दिमाग पर छप गए हैं। अगले चुनाव में जनता कांग्रेस को और भी करारी हार देगी।”
‘नमो यमुना रिवर सफारी’ के बारे में मंत्री कपिल मिश्ना ने कहा, “इस बोट राइड में लगभग 3.5 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इसके अलावा, सामान्य क्षेत्र के लिए एंट्री टिकट की कीमत शुरुआती तौर पर लगभग 50 रुपये रखी जाएगी जबकि बोट राइड और अन्य गतिविधियों के लिए अलग-अलग टिकट लेने होंगे। लोगों की भारी दिलचस्पी और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इसे छठ पूजा से पहले आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।”
प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “कल से ही हम पूरे देश में लोगों के बीच गुस्सा देख रहे हैं। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है और उनके माता-पिता के बारे में भी गलत बातें कह रहा है।
