32 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमधर्म संस्कृतिRJD नेता ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- राम में कोई प्राण...

RJD नेता ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- राम में कोई प्राण नहीं डाल सकता…         

कई बार हिन्दू धर्म और रामचरित मानस पर सवाल उठा चुके है.

Google News Follow

Related

अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर हैं। वहीं, बिहार के शिक्षा मंत्री और आरजेडी नेता चंद्रशेखर ने भगवान राम पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “कोई भगवान के अंदर प्राण नहीं दे सकता है। वह सर्वव्यापी है. इससे पहले भी उन्होंने कई बार हिन्दू धर्म और रामचरित मानस पर सवाल उठा चुके है.वहीं, अयोध्या राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण मिलता है तो वे जाएंगे,अगर निमंत्रण नहीं मिलता है तो वे नहीं जाएंगे। शिक्षा मंत्री से पहले आरजेडी विधायक फ़तेह बहादुर ने भी राम मंदिर को गुलामी का प्रतीक बताया।

राम चरितमानस नफ़रत फैलाने वाला ग्रंथ: चंद्रशेखर ने अपने विवादित बयान से हमेशा चर्चा में रहते हैं। पहले उन्होंने रामचरित मानस को बांटने वाला ग्रन्थ बतलाया था। पिछले साल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि था कि “राम चरितमानस समाज में नफ़रत फैलाने वाला ग्रंथ है। यह समाज में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को पढ़ाई से रोकता है, उन्हें उनका अधिकार दिलाने से रोकता है। आरजेडी नेता लगातार विवादित बयान देते रहे हैं, जिसकी वजह से उनके बयानों पर बीजेपी और  हिन्दू संगठन आपत्ति जताते रहे हैं। सितंबर माह में उन्होंने रामचरित मानस को पोटैशियम साइनाड कहा था। उन्होंने कहा था कि ” रामचरित मानस पोटेशियम साइनाइड है। जब तक यह रहेगा, तब तक हम इसका विरोध करते रहेंगे। उन्होंने एक चौपाई का उल्लेख कर इसका विरोध जताया था।

मोहम्मद पैगंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया था: इतना ही नहीं, सितंबर माह में ही कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद पैगंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया था। चंद्रशेखर नालंदा के हिलसा में बाबा अभय नाथ धाम के परिसर में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने कहा था ” जब शैतानिया बढ़ गई, जब दुनिया से ईमान खत्म हो गया। बेईमान और शैतान जारी हो गए, मध्य एशिया के इलाके में प्रभु ने एक शानदार पुरखा, प्रोफेट, मर्यादा पुरुषोत्तम जो भी कहलें  मोहम्मद साहब को पैदा किया। इस्लाम आया ईमान लाने के लिए, इस्लाम आया बेईमानी  के खिलाफ, इस्लाम आया शैतानी के खिलाफ, मगर बेईमानी वाला भी खुद को मुसलमान कहता हो तो उसकी इजाजत कुरान भी नहीं देती है।”  

ये भी पढ़ें 

​प्राण प्रतिष्ठा समारोह: कौन हैं अयोध्या में राम मंदिर में राम की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज?

गैंगस्टर गोल्डी बरार पर बड़ी कार्रवाई, केंद्र सरकार ने घोषित किया आतंकवादी​ !

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, नहीं हैं उद्धव ठाकरे राम के भक्त!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें