29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमधर्म संस्कृतिकुष्ठ, HIV और डेंगू का भरपूर सुख दें प्रभु, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर...

कुष्ठ, HIV और डेंगू का भरपूर सुख दें प्रभु, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया “श्राफ”

बीजेपी सांसद और नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की किसी की औकात नहीं नहीं है।

Google News Follow

जी20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद एक बार फिर सनातन धर्म पर बहस छिड़ गई है। अब इस मुद्दे पर बीजेपी के नेता आक्रामक होकर अपनी बात रख रहे हैं। बीजेपी सांसद और नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की किसी की औकात नहीं नहीं है। उन्होंने श्राप देने वाले अंदाज में कहा कि जिन लोगों ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया कुष्ठ रोग और एचआईवी से की है उन्हें इसका सुख मिले।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साउथ के अभिनेता प्रकाश राज को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश राज कोई अभिनेता नहीं है, वे खलनायक हैं, नायक नहीं है। जो धर्म के खिलाफ बोलते हैं ,देश के खिलाफ बोलते है। जिनको अहसास ही नहीं है की हम कहां रह रहे हैं क्या कर रहे हैं। ऐसा कोई विलेन ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को समाप्त करने की किसी की औकात ही नहीं है।

उन्होंने डेंगू मलेरिया,एचआईवी कुष्ठ रोग के सनातन धर्म की तुलना करने वाले उदयनिधि, ए राजा और प्रकाश राज के लिए भगवान से इन्ही लोगो को मांगा। उन्होंने कहा कि  जिसने सनातन धर्म की तुलना कुष्ठ से की है उन्हें कुष्ठ का सुख मिले। जिन्होंने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया या डेंगू से की है। वे मलेरिया और डेंगू का सुख भोंगे। जिसने सनातन धर्म की तुलना एचआईवी से की है उसे भी एचआईवी का सुख भोगने को मिले। उन्होंने कहा कि क्योंकि उन्हें यह बहुत अच्छा लगता है। इसलिए प्रभु उन्हें डेंगू ,मलेरिया, एचआईवी और कुष्ठ रोग भरपूर देना।
ये भी पढ़ें 

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार ऐतिहासिक 20,000 का आंकड़ा छुआ   

उदयनिधि के बाद IIT दिल्ली की प्रोफ़ेसर ने सनातन धर्म पर की विवादित टिप्पणी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें