24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा के वरिष्ठ नेता देबेन्द्र प्रधान का निधन! ,राष्ट्रपति-पीएम मोदी सहित कई...

भाजपा के वरिष्ठ नेता देबेन्द्र प्रधान का निधन! ,राष्ट्रपति-पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुख!

पीएम ने कहा, डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी का योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए उल्लेखनीय है।

Google News Follow
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.देबेन्द्र प्रधान के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देबेन्द्र प्रधान का सोमवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता देबेन्द्र प्रधान के निधन से दुःखी हूं।मैं उन्हें कई वर्षों से जानती हूं, इसलिए मुझे सार्वजनिक सेवा के प्रति उनके समर्पण और लोगों की सेवा में उनकी लंबी अवधि के दौरान ओडिशा और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को देखने का अवसर मिला। उनके पुत्र एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अन्य परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी का योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए उल्लेखनीय है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी ने एक मेहनती और विनम्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ओडिशा में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी प्रयास किए। सांसद और मंत्री के रूप में उनका योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए भी उल्लेखनीय है। उनके निधन से दुखी हूं। मैं उनके अंतिम दर्शन करने गया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।”

इससे पहले पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेन्द्र प्रधान के निधन पर दुख जताया और उनके घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ”वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान जी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। चाहे अटल जी की सरकार में मंत्री के रूप में विकास कार्यों को गति देना हो या ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर संगठन को सशक्त बनाना हो, उन्होंने हमेशा अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

आज नई दिल्ली में देबेंद्र प्रधान जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सुपुत्र धर्मेंद्र प्रधान जी व परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ। उन्होंने ओडिशा में हमारी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब मैं अटल जी की सरकार में राजमार्ग और भूतल परिवहन मंत्री था, तो मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला था।

वह एक अद्भुत इंसान थे जो हमेशा जन कल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते थे। वह भारत के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भावुक थे। उनके पुत्र एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी के आवास पर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा, ”केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पूज्य पिताजी व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी के पार्थिव शरीर को आज नई दिल्ली में श्रद्धांजलि अर्पित की। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी को सशक्त करने के साथ ही जनसेवा के क्षेत्र में किया गया उनका योगदान अविस्मरणीय है। शोकाकुल परिवार के प्रति गहन संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।”

यह भी पढ़ें-

नई दिल्ली: अस्पताल से छुट्टी के बाद पहली बार राज्यसभा पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें