31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमराजनीतिजिला पंचायत चुनाव में शिवसेना सांसद के बेटे को मिली हार,गुजरात भाजपा...

जिला पंचायत चुनाव में शिवसेना सांसद के बेटे को मिली हार,गुजरात भाजपा अध्यक्ष की बेटी जीती

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र की 6 जिला परिषदों के उपचुनाव में मंत्रियों, सांसद व विधायकों के रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में मैदान में उतरे थे। मूल रुप से महाराष्ट्र के रहने वाले गुजरात के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील की बेटी धुलिया से चुनाव जीत गई। वहीं पालघर के शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि नंदुरबार की भाजपा सांसद हिना गावित की बहन सुप्रिया चुनाव जीत गई है पर उनके चचेरे भाई सफल नहीं हो सके। पालघर के शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित को जिला परिषद चुनाव में हार मिली है।

पालघर जिला परिषद के उपचुनाव में एक सीट से रोहित को शिवसेना ने उम्मीदवार बनाया था। हालांकि स्थानीय शिवसेना कार्यकर्ता रोहित की उम्मीदवारी के खिलाफ थे। दूसरी तरफ नंदुरबार की भाजपा विधायक विजय कुमार गावित की बेटी सांसद हिना गावित की बहन डा. सुप्रिया गावित को जीत मिली है। नंदूरबार जिला परिषद उपचुनाव में प्रदेश के आदिवासी विकास मंत्री के सी पाडवी की बहन तथा कांग्रेस उम्मीदवार गीता पाडवी को जीत मिली है। जबकि नंदूरबार में भाजपा का चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री विजय कुमार गावित के परिवार में कहीं खुशी, कहीं गम का महौल है।

गावित की छोटी बेटी सुप्रिया गावित जिला परिषद उपचुनाव में जीत गई हैं लेकिन गावित के भतीजे तथा भाजपा उम्मीदवार पंकज गावित को हार का सामना करना पड़ा है। जिला परिषद चुनाव में पंकज को शिवसेना उम्मीदवार राम रघुवंशी ने मात दी है। राम शिवसेना नेता तथा पूर्व विधायक चंद्रकांत रघुवंशी के बेटे हैं। धुलिया जिला परिषद उपचुनाव में गुजरात के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत रघुनाथ (सीआर) पाटील की बेटी धरती देवरे को जीत मिली है। धरती ने भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ा था। पाटील मूलरुप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें