28.5 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमराजनीतितमिलनाडु विधानसभा चुनाव: DMK का बड़ा दांव, महिलाओं को देंगे ₹2,000

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: DMK का बड़ा दांव, महिलाओं को देंगे ₹2,000

मुफ्त बिजली और लैपटॉप के भी किए वादे

Google News Follow

Related

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार (29 मार्च)को पार्टी मुख्यालय में इसे पेश करते हुए कई वादों का ऐलान किया है।

घोषणापत्र में महिलाओं के लिए मासिक सहायता राशि को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,000 करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही बुजुर्गों की पेंशन भी बढ़ाकर ₹2,000 करने की घोषणा की गई है। स्कूल छात्रों के लिए चल रही नाश्ता योजना (ब्रेकफास्ट स्कीम) को कक्षा 1 से बढ़ाकर कक्षा 8 तक लागू करने की बात कही गई है। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का भी वादा किया गया है।

DMK ने अपने घोषणापत्र में 20 लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए मुफ्त बिजली योजना जारी रखने का वादा किया है। इसके अलावा कृषि के लिए बिना मीटर के पंपसेट उपलब्ध कराने की भी बात कही गई है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 35 लाख छात्रों को लैपटॉप देने का ऐलान किया गया है। साथ ही सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस यूनिट्स की संख्या दोगुनी करने का भी वादा किया गया है।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने  दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले चुनावी वादों को पूरा किया है और दोबारा सत्ता में आने पर विकास की इसी रफ्तार को आगे बढ़ाया जाएगा। स्टालिन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

रेमंड के संस्थापक विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार, उद्योग जगत ने दी भावभीनी विदाई

होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत पहुंचे LPG टैंकर, गैस संकट से मिलेगी राहत

₹1,057 करोड़ के बैटरी प्रोजेक्ट के साथ कोल इंडिया की बड़ी छलांग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें