31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमराजनीतिपाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब होने से कांग्रेस क्यों तिलमिला रही है:...

पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब होने से कांग्रेस क्यों तिलमिला रही है: तरुण चुघ

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आतंकियों को प्रधानमंत्री कार्यालय में जगह मिलती थी और उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता था।

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा जब वैश्विक मंच पर उजागर किया जा रहा है, तब कांग्रेस पार्टी क्यों असहज हो रही है, यह सवाल उठना लाज़मी है।

आईएएनएस से बातचीत में तरुण चुघ ने कहा, “जब भारतीय सांसद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से विदेशों में पाकिस्तान की आतंकवादी छवि को उजागर कर रहे हैं, तब कांग्रेस देश की बहादुर सेना पर सवाल उठा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पाकिस्तान की तिलमिलाहट तो समझ में आती है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी की बेचैनी क्यों?”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी बार-बार ऐसे मुद्दों पर बयानबाजी करती है, जिससे पाकिस्तान को फायदा होता है। उन्होंने कहा, “देश जानना चाहता है कि कांग्रेस को पाकिस्तान से सहानुभूति क्यों है? कांग्रेस और पाकिस्तान का रिश्ता आखिर क्या है?”

भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम पर राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए चुघ ने कांग्रेस के अतीत पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूछा, “जब 26/11 के मुंबई हमले हुए, तब कांग्रेस सरकार ने क्या ठोस कार्रवाई की? जब लाखों कश्मीरी पंडितों को पलायन पर मजबूर होना पड़ा, तब सरकार क्या कर रही थी? जब देश में बम धमाकों से दहशत फैली थी, तब पाकिस्तान को जवाब देने में कांग्रेस क्यों विफल रही?”

चुघ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आतंकियों को प्रधानमंत्री कार्यालय में जगह मिलती थी और उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता था। उन्होंने बाटला हाउस एनकाउंटर का हवाला देते हुए कहा, “जब उस एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया, तब सोनिया गांधी उसके लिए आंसू बहा रही थीं।”

भाजपा महासचिव ने कहा कि आज का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। उन्होंने कहा, “अगर कोई आतंकवादी हमारी बेटियों का सुहाग छीनने की कोशिश करेगा, तो वह जिंदा नहीं बचेगा। हमारी सेना ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकियों को उनके ठिकानों पर जाकर खत्म किया है।”

उन्होंने कहा, “यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है। भारतीय सेना की धमक पाकिस्तान में आज गूंज रही है। प्रधानमंत्री मोदी का भारत आतंक के खिलाफ बिना समझौता किए कार्रवाई करता है और यही असल राष्ट्रनीति है।”

यह भी पढ़ें:

योगी सरकार ने दी दिव्यांग शिक्षा को नई उड़ान

यहां दंतकांति टूथपेस्ट बना उपभोक्ताओं की पहली पसंद

निमोनिया से संक्रमित मिले इंडोनेशियाई हज यात्री, 99 संक्रमित, एक की मौत

गिरफ्तार शूटिंग कोच मोहसिन खान पर दो और युवतियों ने लगाए बलात्कार के आरोप

गढ़चिरौली: मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें