28.6 C
Mumbai
Tuesday, July 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेट‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के एक्स अकाउंट पर प्रतिबंध बरकरार!

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के एक्स अकाउंट पर प्रतिबंध बरकरार!

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा झटका

Google News Follow

Related

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को कानूनी झटका लगा है। दिल्ली उच्च न्यायलय ने शुक्रवार (29 मई) को अभिजीत दीपके द्वारा निर्मीत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने का आदेश देने से इनकार कर दिया। अदालत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई कुछ सामग्री को ‘कुछ हद तक आपत्तिजनक’ बताते हुए संस्थापक अभिजीत दीपके की याचिका पर तत्काल राहत देने से मना कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मुद्दे पर व्यापक विचार करना आवश्यक है और सरकार तथा एक्स प्लेटफॉर्म का पक्ष सुनने के बाद ही कोई आदेश पारित किया जाएगा।

न्यायमूर्ति पुरुषिंद्र कुमार कौरव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने केंद्र सरकार के वकीलों को आश्वस्त किया कि कोई भी आदेश देने से पहले सरकार का पक्ष सुना जाएगा। अभिजीत दीपके की ओर से वकील अखिल सिब्बल ने पैरवी करते हुए CJP का एक्स अकाउंट बहाल करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कुछ कथित आपत्तिजनक पोस्ट ब्लॉक ही रहें तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अपने तर्कों के समर्थन में सिब्बल ने पहले के ऐसे मामलों का हवाला दिया, जिनमें अदालत ने अंतरिम राहत दी थी। ‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार, खंडपीठ ने जवाब में कहा, “अन्य मामलों और इस मामले में थोड़ा अंतर दिखाई देता है। इस मामले में ऐसा प्रतीत होता है कि पूरी गतिविधि ही कुछ हद तक आपत्तिजनक है।”

हालांकि अदालत ने तत्काल राहत देने से इनकार किया, लेकिन सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने के आदेशों की जांच करने वाली केंद्र सरकार की पुनरावलोकन समिति के समक्ष अभिजीत दीपके को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।

मामला क्या है?

हाल ही में युवाओं और विपक्षी दलों के बीच लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि उनका एक्स (X) सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक कर दिया गया है। अभिजीत दीपके ने एक्स अकाउंट खोलने पर दिखाई देने वाले पॉप-अप का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा था, “उम्मीद के मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।”

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया जब CJP सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही थी और इंस्टाग्राम पर भाजपा जैसे राष्ट्रीय दल को भी पीछे छोड़ चुकी थी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत द्वारा देश के कुछ युवाओं को ‘झुरळे’ (कॉकरोच) कहे जाने के बाद विवाद खड़ा हुआ था, जिसके बाद इस संगठन की शुरुआत की गई। हालांकि, बड़ी संख्या में युवा इस संगठन और ‘झुरळे’ शब्द से जुड़ गए, जिससे CJP को काफी समर्थन मिला। एक्स द्वारा CJP का अकाउंट ब्लॉक किए जाने के कुछ दिनों बाद अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और वेबसाइट को लेकर भी इसी तरह के दावे किए थे।

यह भी पढ़ें:

पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में बलिदान देने वाले दो भारतीय सैनिकों को मरणोपरांत सम्मान

TCS के बाद SBI में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का आरोप; विवाहित हिंदू महिला को बनाया निशाना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,011फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें