31.1 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमदेश दुनियाUP Chunav-2022: CM Yogi सहित कई बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर!

UP Chunav-2022: CM Yogi सहित कई बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर!

छठें चरण में कुल 57 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है| छठें चरण को लेकर सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं| वही छठें चरण में सभी दलों की प्रति​​ष्ठा दांव पर लगी हुई है| वही इस चरण में भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी चुनाव मैदान में हैं| इसके साथ ही सपा, कांग्रेस और बसपा के कई बड़े चेहरों की परीक्षा होनी है| छठें चरण में कुल 57 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है|

भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं| सपा ने योगी के सामने सवर्णों और सहानभूति वोट पाने के लिए सुभावती शुक्ला को उतारा है तो वहीं, बसपा ने मुस्लिम मतों में सेंधमारी के लिये ख्वाजा शम्सुद्दीन को उतारा है| इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट भी सपा के लिए महत्वपूर्ण है| यहां उसने भाजपा के बागी स्वामी प्रसाद मौर्य को उतारा है| अब यह सीट सपा-भाजपा दोनों के प्रतिष्ठा से जुड़ गई है|

इसके अलावा देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, सिद्धार्थनगर के बांसी सीट से स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, गोरखपुर के खजनी से उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान, बलिया की फेफना सीट से खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, सिद्धार्थनगर की इटवा से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सतीश चंद्र द्विवेदी, बलिया की बैरिया सीट से ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और गोरखपुर के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद आदि की प्रतिष्ठा भी इस बार दांव पर है|

​​यह भी पढ़ें-

कल PM मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली करेंगी ममता, आरती में होंगी शामिल 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें