27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाUP Election-2022: 7वां चरण, एक बजे तक 35.51 प्रतिशत हुआ मतदान

UP Election-2022: 7वां चरण, एक बजे तक 35.51 प्रतिशत हुआ मतदान

चुनाव के आखिरी चरण में दोपहर एक बजे तक 35.51 प्रतिशत किया गया|

Google News Follow

Related

यूपी विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण में दोपहर एक बजे तक 35.51 प्रतिशत किया गया| जौनपुर के बदलापुर विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 53 और 54 यानी कबेली गांव में बने मतदान केंद्र की ईवीएम मशीन खराब होने मतदान प्रभावित हुआ यहां करीब 25 मिनट तक मतदान बाधित रहा|

जौनपुर में मतदान केंद्र पर मतदान देते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सपा को वोट देते दिख रहा है| वीडियो बनाने वाला युवक प्रशासन की सख्ती के बावजूद मतदान कक्ष में मोबाइल लेकर पहुंचा था| ये वीडियो डोभी विकास खण्ड की बहिरी ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र का बताया जा रहा है|

गाजीपुर में एक बजे तक 34.15 प्रतिशत मतदान किया गया| इसी तरह मिर्जापुर में अपराह्न एक  बजे तक 38.10 प्रतिशत मतदान किया गया| इसी तरह आजमगढ़ में अपराह्न एक बजे तक का मतदान प्रतिशत 34.60 प्रतिशत देखा गया| भदोही में अपराह्न एक बजे तक 35.59 प्रतिशत मतदान किया गया|  वही जौनपुर में भी 36.92 और चंदौली में एक बजे तक 38.45 प्रतिशत मतदान किया गया|

आजमगढ़ में सुबह 11.00 बजे तक 20.06, मऊ 24.33, जौनपुर 18.72 और गाजीपुर 20.05 प्रतिशत मतदान हुआ है| वहीं चंदौली में इसी दौरान 23.51, वाराणसी 21.19, मिर्जापुर 23.46, भदोही 22.24 और सोनभद्र में 19.45 प्रतिशत मतदान किया गया|
यूपी विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण में लोकतंत्र की खूबसूरती को दिखाती हुई कई तस्वीरें सामने आ रही है| इसी कड़ी में एक बुजुर्ग दंपति ने जिस तरह पोलिंग बूथ पर पहुंच कर लोगों को संदेश दिया उसकी जमकर चर्चा हो रही है|
यह भी पढ़ें-

UP chunav-2022: 7वां चरण, सुबह 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान

 

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें