29.5 C
Mumbai
Monday, May 18, 2026
होमदेश दुनियाउषा ठाकुर ने साध्वी को बधाई दी, कांग्रेस नैरेटिव की हार बताई!

उषा ठाकुर ने साध्वी को बधाई दी, कांग्रेस नैरेटिव की हार बताई!

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित अन्य आरोपियों के बरी होने पर उन्हें बधाई दी है और इसे 'भगवा आतंकवाद' जैसे झूठे नैरेटिव को गढ़ने की कोशिशों की हार बताया है। 

Google News Follow

Related

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित अन्य आरोपियों के बरी होने पर उन्हें बधाई दी है और इसे ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे झूठे नैरेटिव को गढ़ने की कोशिशों की हार बताया है।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने पिछले कई दशकों से देश को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा, लेकिन सत्य की जीत हुई है।

मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा सहित अन्य आरोपियों के बरी होने पर उन्होंने कहा कि इस फैसले से यह साबित हुआ कि कांग्रेस द्वारा खड़ा किया गया भगवा आतंकवाद का पूरा नैरेटिव झूठा और देश को बांटने वाला था।

कांग्रेस ने 65 वर्षों तक षड्यंत्रों की राजनीति की, लेकिन हर बार सत्य की जीत हुई। उन्होंने इस फैसले को संविधान में आस्था रखने वालों की जीत बताया और सभी आरोपियों को बधाई दी।

इंदौर में ट्रैफिक नियमों को लेकर चलाए जा रहे अभियान ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ को उन्होंने जनहित में अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि हेलमेट आपकी जान की रक्षा करता है, इसे पहनने में झिझक नहीं होनी चाहिए। सरकार और जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे इस कानून को सख्ती से लागू कराएं। हाईवे और शहरों की भीड़-भाड़ में हेलमेट अनिवार्य होना चाहिए।

कांग्रेस पार्षद अनवर कादिर को लेकर उषा ठाकुर ने कहा कि उनकी बेटी की दिल्ली से गिरफ्तारी हो चुकी है और अब अनवर की गिरफ्तारी भी जल्द होगी। पुलिस सतर्कता से कार्य कर रही है; अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। संविधान मजबूत है, और जो इसके विरुद्ध जाएगा, उसे सजा मिलेगी।

उन्होंने भोपाल में मोहसिन खान और यासीन के संगठित अपराधों का भी जिक्र करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। महू सहित अन्य स्थानों पर भी अपराधियों की संपत्ति जब्त की जा रही है।

बुरहानपुर की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उषा ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि कानून सख्ती से अपना काम करेगा। साथ ही उन्होंने हिंदू युवतियों से भावनात्मक अपील की कि वे धर्म और संस्कृति को समझें, किसी दबाव या झूठे प्रेम जाल में फंसकर गलत निर्णय न लें।

यह भी पढ़ें-

‘मुल्क’ के 7 साल पर भावुक अनुभव सिन्हा, साझा की ऋषि संग यादें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,436फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें