28.9 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमधर्म संस्कृतिचाणक्य नीति: नहीं रखे इन बातों में धैर्य तो होगा आपका बड़ा...

चाणक्य नीति: नहीं रखे इन बातों में धैर्य तो होगा आपका बड़ा नुकसान

Google News Follow

Related

आचार्य चाणक्य की नीति हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। चाणक्य की कुछ नीतियां यहां बता रहे जो सबके लिए हितकर। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में धैर्य के बारे बहुत कुछ कहा है। उन्होंने कहा है कि अगर आप धैर्य रखते हैं तो आपको बहुत बड़ा फायदा होगा,लेकिन आप धैर्य को त्यागते हैं तो उसकी भरपाई करना मुश्किल हो जाता है। बता दें आचार्य चाणक्य महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे। चाणक्य की लिखी बातें आज भी प्रासंगिक हैं।

आचार्य चाणक्य ने पुरुषों को स्त्रियों के मामले में संयम और धैर्य बरतने का सुझाव दिया है।  आचार्य का कहना था कि किसी भी ​स्त्री को पाने के लिए आतुर नहीं होना चाहिए। उसे प्रेम और सम्मान के साथ प्राप्त करना चाहिए और इसके लिए धैर्य की जरूरत होती है।  जल्दबाजी में व्यक्ति को अपना आत्म सम्मान खोना पड़ सकता है। भोजन करने में कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
भोजन आराम से धैर्यपूर्वक करना चाहिए। वर्ना स्वादिष्ट भोजन के चक्कर में आप आवश्यकता से अधिक खा लेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर दिखेगा। यदि स्वस्थ रहना है संयम के साथ भोजन करें। जीवन में धन बहुत जरूरी है, लेकिन धन के मामले में कोई भी निर्णय सोच समझकर लें- इसे पाने के लिए जल्दबाजी न करें, वर्ना व्यक्ति के गलत रास्ते पर जाने की आशंका बढ़ जाती है।
इसके अलावा जल्दबाजी में कोई ऐसा निर्णय लिया जा सकता है, जो आपको मुश्किल में डाल दे। इसके अलावा धन को खर्च करने में भी जल्दबाजी न करें, वर्ना आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। इसलिए धन प्राप्ति और धन खर्च करने में हमेशा धैर्य और संयम के साथ निर्णय लें। धैर्य इन्ही बातों में ही नहीं बल्कि हर उन बातों में जरूरी है जिसमें आप के लिए और आपके जीवन को नई दिशा देता है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,129फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें