दिल्ली में नवरात्रि व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने भोजन ने सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगाड़ दी। सोमवार 23 सितंबर की सुबह तकरीबन 150 से 200 लोग अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें दिल्ली के बीजेपीएम (बाबू जगजीवनराम मेमोरियल) अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। प्रभावित लोग जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से हैं।
Delhi: A large number of people fell ill after consuming Kuttu (buckwheat) flour in the Jahangirpuri area. The number of patients is continuously increasing at Babu Jagjivan Ram Hospital. Police received information in the morning that many people were complaining of… pic.twitter.com/Zt3bJ0xYgY
— IANS (@ians_india) September 23, 2025
जहांगीरपुरी पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:10 बजे सूचना मिली कि बड़ी संख्या में लोग उल्टी और बेचैनी की शिकायत कर रहे हैं। सभी ने नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे से बनी वस्तुएं खाई थीं। इसके बाद स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ.विशेष यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), बीजेआरएम अस्पताल ने बताया कि “लगभग 150–200 मरीज इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जिनमें सभी को उल्टी और पेट खराब होने की शिकायत थी।” डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों का इलाज कर रही है।
जांच में जुटा प्रशासन
पुलिस ने बताया कि स्थानीय बीट स्टाफ और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए दुकानदारों, फेरीवालों और स्थानीय निवासियों को सतर्क किया जा रहा है ताकि और मामले सामने न आएं। फूड डिपार्टमेंट को सूचित कर दिया गया है और कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि प्रभावित इलाकों में सप्लाई किया गया आटा खराब था या उसमें मिलावट की गई थी।
Delhi | On September 23, at 6.10 am, information was received at PS Jahangirpuri regarding a large number of people reporting uneasiness after consuming Kuttu Atta.
Upon enquiry at BJRM Hospital, Dr Vishesh Yadav, CMO, informed that around 150–200 persons from areas including…
— ANI (@ANI) September 23, 2025
गौरतलब है कि नवरात्रि के दौरान कुट्टू का आटा बड़ी मात्रा में खाया जाता है। व्रत रखने वाले लोग खासतौर पर इसकी पूड़ी, पकौड़ी और अन्य व्यंजन बनाते हैं। ऐसे में यह घटना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। फिलहाल सभी मरीज अस्पताल में निगरानी में हैं और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि कुट्टू के आटे में मिलावट थी या खराब गुणवत्ता के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े।



