24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिझांकी में दिखा अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर भगवान श्रीकृष्ण के विराट...

झांकी में दिखा अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप

कर्तव्य पथ पर इस बार धर्म यात्रा की दिखी झलक।

Google News Follow

राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड, एयर शो और झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस बार की परेड भी बेहद खास अंदाज में हुई। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलीं। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, पश्चिम बंगाल और कई अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की रंगारंग झांकियां दर्शकों का मन मोह लिया। परेड में जहां दर्शकों को उत्तर प्रदेश के अयोध्या के दीपोत्सव की झांकी देखने को मिली, वहीं हरियाणा की झांकी में भगवान कृष्ण के ‘विराट स्वरूप’ को प्रतिम्बित किया गया।

कर्तव्य पथ पर निकलने वाली इन झांकियों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की खूबसूरत झांकी भी देखने को मिली। इस बार झांकी की थीम अयोध्या का भव्य दीपोत्सव था। पिछले तीन साल में यह दूसरा मौका है जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही। इसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कर्तव्यपथ गूंज उठा।

हरियाणा की झांकी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के थीम पर आधारित थी। इसमें चार अश्वों द्वारा खींचे जाने वाले रथ का एक विशाल मॉडल इसका मुख्य आकर्षण रहा। झांकी में भगवान कृष्ण को कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में अर्जुन के सारथी के रूप में और उन्हें उपदेश देते हुए दिखाया गया झांकी के सामने के हिस्से में भगवान कृष्ण को उनके ‘विराट स्वरूप’ रूप में दिखाया गया। पश्चिम बंगाल की झांकी में देवी दुर्गा की पवित्र छवि दिखाई गई। पश्चिम बंगाल की झांकी में कोलकाता की दुर्गा पूजा को दर्शाया गया और यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में इसके शामिल होने का जश्न मनाया गया।

ये भी देखें 

कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत, परेड में दिखी 23 खूबसूरत झांकियां

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें