26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिMumbai:अग्रोहा विकास ट्रस्ट का संत प्रवचन और प्रतियोगिताओं का आयोजन

Mumbai:अग्रोहा विकास ट्रस्ट का संत प्रवचन और प्रतियोगिताओं का आयोजन

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। देश की प्रमुख सामाजिक संस्था अग्रोहा विकास ट्रस्ट की मुम्बई इकाई की समिति नंबर 1 (कफ परेड से हाजी अली) द्वारा संत प्रवचन, फुंताक्षरी एवं बिभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था के केन्द्रीय मंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता (मित्तल) ने बताया कि हीरा कागज़ी के नेतृत्व वाली टीम बिजेता रही।

यह आयोजन महाराष्ट्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हरे राम हरे कृष्णा मंदिर हॉल, चौपाटी पर सहभोज के साथ संपन्न हुआ। अध्यक्ष किशन बिहारी कागज़ी, मंत्री अरुण बुबना, गोपाल जिंदल, यशवंत बिहारी कागज़ी, सूरज रतन अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

निःशुल्क भोजन प्रसाद का वितरण

श्री संत गाडगे महाराज धर्मशाला, मुम्बई वी. टी.,फोर्ट में मुम्बई के बाहर से आकर ठहरने वाले 110 मरीजों और उनके साथ आने वाले रिश्तेदारो के लिए अग्रवाल सेवा समाज, ठाकुरद्वार, मुम्बई द्वारा सुबह का नाश्ता, दोनों समय का खाना और शाम का चाय नास्ता की निःशुल्क ब्यबस्था की गई । इस कार्य मे संस्था के पदाधिकारियों आनन्द प्रकाश गुप्ता ( मित्तल), विनोद अग्रवाल, रवि जे अग्रवाल आदि का सहयोग रहा । इस अबसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति नंबर 1( कफ परेड से हाजी अली ) के पदाधिकारी यशवंत बिहारी कागज़ी, सूरज रतन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे । ब्यबस्था भीमसेन शास्त्री ने की ।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें