27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भावुक हुई अभिनेत्री रेवती, धर्मनिरपेक्षता कहा ... ...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भावुक हुई अभिनेत्री रेवती, धर्मनिरपेक्षता कहा …      

रामलला के आकर्षण चेहरे को देखकर मेरे अंदर हलचल मच गई

Google News Follow

22 जनवरी को जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई तो देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। देश का हर नागरिक अपने को धन्य समझ रहा था। 500 सालों के बाद भगवान राम का वनवास खत्म हुआ और लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद अपने अपनी नगरी अयोध्या पधारे हैं। वहीं, इस गौरवमयी समय को यादकर साउथ की अभिनेत्री रेवती भावुक हो गई। उन्होंने जो कुछ कहा वह हर हिन्दू को भावुक कर देगा।

वैसे, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड के लगभग सभी अभिनेता पहुंचे थे। सभी अपने अपने तरह राम भक्ति भी की। ऐसे में अभिनेत्री रेवती ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर अपने विचार रखे। उन्होंने अपने विचार के साथ भगवान राम की तस्वीर भी साझा की है। सबसे बड़ी बात यह कि उन्होंने धर्मनिरपेक्षता पर जो बात कही है वह गौर करने वाली है।

रेवती ने सोशल मीडिया पर अपना विचार साझा करते हुए कहा कि “जय श्रीराम, अयोध्या मंदिर में कल ( सोमवार को) एक अविस्मरणीय दिन था। मुझे नहीं पता था कि मेरे अंदर का एक ऐसा हिस्सा भी है जो रामलला के आकर्षण चेहरे को देखकर ऐसा महसूस करेगा। मेरे अंदर कुछ हलचल मच गई है। ये अजीब है कि एक हिन्दू पैदा होने के कारण हम अपनी मान्यताओं को केवल अपने तक सीमित रखते हैं, अन्य मान्यताओं को ठेस न पहुंचाने की कोशिश करते हैं ,  हम ज्यादा दिखावा नहीं करते हैं।

उन्होंने  आगे लिखा कि ” धर्म निरपेक्ष भारत वो है जिसे हम दृढ़ता से महसूस करते हैं और अपनी धार्मिक मान्यताओं को बेहद निजी रखते हैं। सभी के लिए ऐसा होना चाहिए। श्रीराम की घर वापसी ने असल में कई लोगों के लिए चीजें बदल दी हैं…. शायद पहली बार हमने चिल्लाकर बताया कि हम आस्तिक हैं !!! जय श्रीराम।

ये भी पढ़ें 

दूसरे विग्रह की तस्वीर आई सामने, श्वेत वर्ण की मूर्ति में हैं हनुमान  

राम मंदिर: सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद!

कांग्रेस नेता ने PM Modi के उपवास पर उठाया सवाल, महाराज ने दिया जवाब  

रघुनंदन की एक झलक पाने रामभक्तों का उमड़ा जन सैलाब          

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें