28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमस्पोर्ट्सइंग्लैंड दौरे पर बुमराह से डलवाऐं एक दिन में केवल 12 ओवर...

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह से डलवाऐं एक दिन में केवल 12 ओवर !

 पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन की टीम इंडिया को सलाह

Google News Follow

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि बुमराह को एक दिन में अधिकतम 12 ओवर ही गेंदबाजी करनी चाहिए, ताकि उनके ऊपर अधिक वर्कलोड का दबाव न पड़े।

रमन ने यह बात सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित विशेष बातचीत के दौरान आईएएनएस से कही। उन्होंने यह भी बताया कि बुमराह की उपलब्धता भारत के लिए एक की-फैक्टर होगी, लेकिन बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुका है कि बुमराह पांच में से केवल तीन टेस्ट ही खेलेंगे।

रमन ने कहा, “बुमराह से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवाई जा सकती। मुझे लगता है कि उन्हें एक दिन में अधिकतम 12 ओवर फेंकने चाहिए। इससे ज्यादा डलवाना जोखिम भरा हो सकता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी यह तय नहीं है कि बुमराह कौन से टेस्ट खेलेंगे और कौन से छोड़ेंगे। यह स्थिति बेकेनहैम में होने वाले इंट्रा-स्क्वॉड मैच के बाद स्पष्ट हो सकती है।

रमन ने इंग्लैंड दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाजों की बात करते हुए कहा कि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप जैसे गेंदबाज विकल्प में हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में टीम में हैं।

उन्होंने खास तौर पर कहा कि लीड्स टेस्ट में वे बुमराह के साथ चार तेज गेंदबाजों को उतारने के पक्ष में हैं। “हेडिंग्ले हमेशा से ऐसा मैदान रहा है, जहां गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। वहां स्विंग और सीम दोनों होती है, इसलिए मैं चार तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहूंगा।”

इस संदर्भ में रमन ने कहा, “अगर बुमराह को आराम दिया जाता है, तो मैं प्रसिद्ध कृष्णा या शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को शामिल करूंगा। मेरी पसंद के मुताबिक बुमराह के बाद अर्शदीप, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा लीड्स टेस्ट के लिए आदर्श संयोजन होंगे।”

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो रही है। यह सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, वहीं टीम मैनेजमेंट के लिए यह एक बड़ी रणनीतिक चुनौती होगी कि बुमराह जैसे स्टार गेंदबाज का संतुलित और सतर्क उपयोग कैसे किया जाए।

रमन की सलाह यह स्पष्ट करती है कि टीम इंडिया को सिर्फ जीत की नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की दीर्घकालिक फिटनेस और क्षमता की भी गंभीरता से चिंता करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

कॉर्पोरेट लेंस: सब पे भारी ‘भगवाधारी’!

15 से 19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा

विरोध प्रदर्शनों के बीच ट्रंप का बड़ा कदम: कृषि, होटल, रेस्तरां सेक्टर पर छापे रोकने का आदेश

डीपीएस द्वारका के खिलाफ अभिभावकों का बड़ा प्रदर्शन: ‘

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें