24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमस्पोर्ट्ससौरव गांगुली ने दिए संकेत, राहुल द्रविड़ बन सकते हैं टीम के...

सौरव गांगुली ने दिए संकेत, राहुल द्रविड़ बन सकते हैं टीम के मुख्य कोच

Google News Follow

नई दिल्ली। एक दिन पहले विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने और उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपे जाने की अटकलें थी। जिसे बीसीसीआई ने नकार दिया अब खबर है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के जाने के बाद ‘दीवार’ नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को कोच बनाया जा सकता है।

पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बयान के जरिए इस बात के संकेत दिए हैं कि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद द्रविड़ को यह पद सौंपा जाएगा। हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि द्रविड़ को अस्थाई रूप से टीम का कोच बनाया जा सकता है। गांगुली ने द टेलीग्राफ से बातचीत में यह भी कहा कि उन्होंने कोच पद को लेकर अभी राहुल द्रविड़ से कोई बात नहीं की है। गांगुली ने कहा, ‘ मैं समझता हूं कि उन्हें (राहुल द्रविड़) को परमानेंट तौर पर काम करने (कोच पद के लिए) कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, हमने भी कभी इसके बारे में उनसे कोई बात नहीं की है।
जब हम इस बारे में (कोच पद को लेकर) सोचेंगे तब देखा जाएगा, क्या होता है।’ हेड कोच शास्त्री का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक ही है और इसके बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। शास्त्री ने भी कई बार कहा है कि वे अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़वाने के मूड में नहीं है। मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के बाद द्रविड़ भारतीय टीम के कोच का पद संभालेंगे। यह साफ हो चुका है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें