28 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमस्पोर्ट्ससुरेश रैना बोले-लोगों ने उसे मंदिर का घंटा समझ लिया था

सुरेश रैना बोले-लोगों ने उसे मंदिर का घंटा समझ लिया था

Google News Follow

Related

दिल्ली। ऋषभ पंत पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में हैं। अपनी खराब फॉर्म और शॉट सिलेक्शन के लिए आलोचकों के निशाने पर रहे पंत की अब दुनिया भर में तारीफ हो रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और फिर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी। पिछला साल पंत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था, उन्हें लिमिटेड ओवर टीम से भी बाहर बैठना पड़ा, लेकिन वापसी का मौका मिलने पर वह चूके नहीं और अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी पंत के आलोचकों को मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। रैना ने कहा, ‘कोई भी उसे मंदिर का घंटा समझकर बजाकर चले जा रहा था। उसके पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही ऐसा लगने लगा था कि वह हर गेंद को हिट करना चाहता है। इंग्लैंड में ऐसा लग रहा था जैक लीच की हर गेंद पर वह छक्का मारना चाहता है। ऐसे स्ट्रोक प्लेयर अगर किसी शॉट पर आउट हो जाते हैं, तो आपको उनको सपोर्ट करना होता है।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,067फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें