28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमस्पोर्ट्सWPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर ममें 9 विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

Google News Follow

Related

मुंबई इंडियंस रविवार को पहली बार खेली जा रही महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी। महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके दो गेंद बाद ही एलिस कैप्सी भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। दोनों विकेट इस्सी वोंग को फुल टॉस गेंद पर मिले। इसके बाद कप्तान लैनिंग ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन पांचवें ओवर में जेमिमा भी 9 रन बनाकर आउट हो गईं। फिर कैर ने मारिजान कैप को 18 रन पर आउट कर दिल्ली को 73 के स्कोर पर चौथा झटका दिया।

5वां विकेट कप्तान मेग लैनिंग का 35 रन के रूप में गिरा। उसके बाद अरुंधति (0) और जोनासेन (2) पर आउट होकर पवेलियन लौटीं। मिन्नू मनी (1) और तानिया भाटिया (0) 79 के स्कोर पर आउट हुई। आखिर में बल्लेबाजी करने आई राधा यादव ने 27 रन शिखा पांडे ने 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 131 पर पहुंचाया।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। मुंबई का पहला विकेट महज 13 रन के स्कोर पर यास्तिका भाटिया के रूप में गिरा। इसके बाद दूसरा झटका हैली मैथ्यूज के रूप में लगा। वह 12 गेंद पर 13 रन बनाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालते हुए 39 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। लेकिन वह 95 रन के स्कोर पर रन आउट हो गईं।

इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज नेट सिवर ब्रंट ओर मिली कैर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को पहले प्रीमियर लीग का खिताब जिताया। नेट सिवर ब्रंट ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन की पारी खेली, वहीं मिली कैर ने 8 गेंद पर नाबाद 14 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट इस्सी वोंग और हेली मैथ्यूज ने लिए। मुंबई इंडियंस ने तीन गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 134 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

ये भी देखें 

WPL 2023: RCB की लगातार दूसरी जीत, गुजरात को 8 विकेट से हराया

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें