28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधामहिलाओं के लिए ‘साप्पन की लकड़ी’: कई मर्जों की दवा, पेट दर्द...

महिलाओं के लिए ‘साप्पन की लकड़ी’: कई मर्जों की दवा, पेट दर्द से लेकर त्वचा तक लाभकारी

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि साप्पन की लकड़ी का सेवन चंदन की लकड़ी के समान ही गुणकारी होता है।

Google News Follow

आजकल के दौर में महिलाओं को पेट दर्द, ऐंठन, सूजन, अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का सामना अक्सर करना पड़ता है। हालांकि, एक खास औषधीय पौधा, ‘साप्पन की लकड़ी’, इन सभी समस्याओं के समाधान के रूप में उभर कर आया है। इसे सप्पन की लकड़ी या पटरंगा भी कहा जाता है, और यह महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहेली बन गया है।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने इंस्टाग्राम पर इस औषधीय पौधे के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ‘साप्पन की लकड़ी’ एक चमत्कारी औषधि है, जो न केवल मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, बल्कि त्वचा की समस्याओं में भी राहत पहुंचाती है। इसके नियमित सेवन से पीरियड्स पेन, अनियमितता, ऐंठन और पेट की सूजन जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे एक अद्भुत औषधि के रूप में बताया गया है। महिलाओं के लिए यह खासकर उन दिनों में मददगार साबित होती है जब शरीर अधिक संवेदनशील और कमजोर महसूस करता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है। इसके सेवन से कील-मुहांसे, डार्क सर्कल और दाग-धब्बे भी घटते हैं।

मुनमुन गनेरीवाल ने बताया, “साप्पन की लकड़ी का इस्तेमाल बहुत ही सरल है। आप इसे चाय या काढ़े के रूप में सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आपको 1 लीटर पानी उबालना है और उसमें एक चुटकी पाथिमुघम या साप्पन की लकड़ी डालनी है। इसे 5 मिनट तक उबालने के बाद छान लें और थर्मस फ्लास्क में स्टोर कर लें। इस गर्म काढ़े का सेवन करने से तुरंत राहत मिलती है।”

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि साप्पन की लकड़ी का सेवन चंदन की लकड़ी के समान ही गुणकारी होता है। इसका प्रयोग न केवल पेट की समस्याओं को खत्म करता है, बल्कि त्वचा की समस्याओं में भी मदद करता है। हालांकि, इसके कोई बड़े नुकसान नहीं होते, फिर भी इसका उपयोग करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहता है।

यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए सहायक है जो मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से परेशान हैं। ‘साप्पन की लकड़ी’ एक प्राकृतिक, प्रभावी और सुरक्षित उपाय है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खामोशी और सीजफायर पर ‘शुक्रिया’ जताने वाले सलमान पर गुस्साए नेटीजन!

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित पोस्ट शेयर करने पर महिला पर FIR, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना ने दिखाई वीरता, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें