28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत-पाक में सीजफायर की घोषणा, उधमपुर और पठानकोट के लोगों ने कहा,...

भारत-पाक में सीजफायर की घोषणा, उधमपुर और पठानकोट के लोगों ने कहा, ‘अब शांति है’

Google News Follow

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम सीजफायर का ऐलान हुआ। सरहदी इलाकों में रह रहे लोगों की अगली सुबह धमाकों की गूंज के बीच नहीं हुई। रविवार को उधमपुर और पठानकोट के लोगों से समाचार एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की। जिन्होंने कहा कि अब शांति कायम है।

पठानकोट में रहने वाले किशन कुमार ने कहा कि भारत-पाक के बीच 10 मई की शाम को सीजफायर होने के बाद पाकिस्तान ने रात को फिर से गोलीबारी और ड्रोन दागे। हमारी सेना ने हवा में सारे ड्रोन को तबाह कर दिया और गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। आज स्थिति सामान्य है। लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बीते तीन दिनों तक ब्लैकआउट रहा। शाम के बाद सभी को घर पर रहने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिए गए थे। हम अपनी सेना और सरकार के साथ हैं, आगे जो भी कदम उठाए जाएंगे, हम उनके साथ रहेंगे।

सुशील कुमार ने बताया कि बीते तीन दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। शाम होते ही बिजली काट दी जाती थी। आज काफी शांति है। सीजफायर के बाद पाकिस्तानी सेना ने फिर से नापाक हरकत की। लेकिन हमारी सेना लगातार पाकिस्तान के ड्रोन को नष्ट करने में सफल रही। गुलशन ने बताया कि भारत-पाक तनाव के बीच काम काफी प्रभावित हुआ है। आज सुबह थोड़ी राहत जरूर है। लेकिन, बीते तीन दिनों में रात भर धमाकों की आवाज में हम लोग काफी दहशत में थे। हालांकि, हम अपनी सेना का धन्यवाद करना चाहते हैं, जो हमारी सुरक्षा के लिए लगातार पाकिस्तानी सेना को जवाब दे रही है।

उधमपुर के एक स्थानीय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए खुशखबरी यह है कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया। भारत अमन-चैन और शांति चाहता है। रविवार को सब शांत है। भारतीय सेना के पराक्रम से यह संभव हुआ है। हम शांति प्रिय देश हैं, लेकिन पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करेगा तो उसे हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। मैं चाहता हूं कि सभी संयम बनाए रखें, हमारी सेना हमारी सुरक्षा में तैनात है।

यह भी पढ़ें:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित पोस्ट शेयर करने पर महिला पर FIR, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना ने दिखाई वीरता, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान

महिलाओं के लिए ‘साप्पन की लकड़ी’: कई मर्जों की दवा, पेट दर्द से लेकर त्वचा तक लाभकारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें