29 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमलाइफ़स्टाइलखाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है...

खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

खाना खाने के बाद आमतौर पर सभी को अच्छा महसूस होता है, लेकिन कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पसीना आने लगता है और बेचैनी होने लगती है। कुछ लोगों के तेजी से गर्मी भी लगती है, लेकिन यह बिल्कुल भी सामान्य लक्षण नहीं है। यह संकेत है कि शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है। आयुर्वेद में उन लक्षणों को पाचन की परेशानी से जोड़कर देखा गया है। भले ही लक्षण सामान्य लगते हैं, लेकिन यह शरीर के भीतर बढ़ रही गर्मी को दिखाते हैं।

आयुर्वेद का मानना है कि जब शरीर में पाचन अग्नि का स्तर बढ़ जाता है, तब शरीर गर्म और तपा हुआ महसूस करने लगता है। ऐसा होने पर भोजन पेट में पचने की बजाय अधिक अग्नि से ठीक से पच नहीं पाता और शरीर के अंदर गर्मी बढ़ने लगती है और हमें पसीना आना शुरू हो जाता है। इसके अलावा, तला-भूना या फिर अधिक मसालेदार भोजन लेने की वजह से भी शरीर में पित्त बढ़ता है और पित्त बढ़ने से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। पित्त बढ़ने के कारण शरीर में जलन, सीने में जलन, खट्टी डकार आना, और अत्याधिक गैस बनने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे पाचन भी प्रभावित होता है और खाने के बाद बेचैनी भी महसूस होती है।

कई बार गलत फूड कॉम्बिनेशन के सेवन से भी शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पाचन अग्नि प्रभावित होती है और शरीर के भीतर गर्मी का स्तर भी बढ़ जाता है। लिवर की बिगड़ी कार्यशैली भी पाचन पर असर डालती है। जब लिवर ही गति से काम नहीं करता तो शरीर भोजन को अच्छे से प्रोसेस नहीं कर पाता, और यही कारण है कि खाना ठीक से न पचने के बाद बेचैनी और घबराहट होती है।

अब सवाल है कि इन समस्याओं से कैसे राहत पाई जाए। इसके लिए आहार का संतुलित होना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि संतुलित और हल्का आहार लें, जो पचने में आसान रहे। तला-भुना या फिर अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें। आहार में पित्त को शांत करने वाली चीजों को शामिल करें, जिससे शरीर की गर्मी हो। शरीर की गर्मी संतुलित होने से पाचन आसानी से होगा और गर्मी भी कम बनेगी।

यह भी पढ़ें:

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में ‘ज्योति स्वरूप’ को लेकर उठा विवाद

2002 गुजरात दंगों के मामले में अहमदाबाद कोर्ट से 9 हिंदू को बरी

NIA की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस कार्यकर्ता शाहदात और आसिफ गिरफ्तार

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले को आज दादर के हिंदू स्मशानभूमि में अंतिम विदाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें