29 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
होमधर्म संस्कृतिचारधाम यात्रा का शुभारंभ!

चारधाम यात्रा का शुभारंभ!

पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रा का किया शुभारंभ

Google News Follow

Related

सनातन धर्म की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार(18 अप्रैल) को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनका स्वागत किया और यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पिछले शुक्रवार से शुरू हो गया है और पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। पहले दिन कुल 2,713 लोगों ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक ही दिन में यमुनोत्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से जारी है।

शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण भी किया। यहां ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 30 से अधिक काउंटर लगाए गए हैं। साथ ही, यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं ने संतोष जताया है।

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा विधिवत शुरू होगी। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की तैयारियां भी तेज हो गई हैं, जहां मंदिरों को फूलों से सजाया गया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रविवार को इन पवित्र धामों के कपाट खुलेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलेगा।

यह यात्रा हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होकर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ तक पूरी होती है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें:

टेक दिग्गज मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी : रिपोर्ट

बिहार में एनडीए के नेता बोले, महिलाओं का हक छीनना विपक्ष को महंगा पड़ेगा

“अगर हम अपनी संस्कृति का पालन करें तो लव जिहाद जैसी घटनाएं नहीं होंगी”

अंतरिक्ष में निगरानी बढ़ाएगा भारत: उत्तर-पूर्व में नया रडार और लद्दाख में टेलीस्कोप स्थापित करेगा ISRO

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,168फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें