29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी आग से 20 लोगों...

मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी आग से 20 लोगों की मौत, 37 को बचाया गया

दक्षिण दिल्ली के हौज रानी स्थित बहुमंजिला रेस्टोरेंट में सुबह मची अफरा-तफरी, आग के कारणों की जांच शुरू

Google News Follow

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार (3जून)सुबह एक भीषण अग्निकांड में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा दक्षिण दिल्ली के हौज रानी क्षेत्र में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुआ, जहां आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अधिकारियों के अनुसार आग बहुमंजिला रेस्टोरेंट भवन में बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने इमारत के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग, पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को इस घटना की जानकारी लगभग सुबह 9:45 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों और बचाव दलों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया।

दिल्ली फायर सर्विस ने अपने शुरुआती बयान में बताया कि भवन के बेसमेंट में फंसे 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को सीएटीएस एम्बुलेंस की मदद से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 20 लोगों की जान चली गई है। पुलिस के अनुसार, इमारत से निकाले गए 37 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की वास्तविक स्थिति और उनकी चोटों की गंभीरता का आकलन डॉक्टरों की चिकित्सीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दक्षिण जिले के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर आग की शुरुआत संभवतः ग्राउंड फ्लोर पर संचालित रेस्टोरेंट से हुई थी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों के पालन और संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जाएगी। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ पीड़ितों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

रणवीर ने प्रतिबंध के खिलाफ किया अदालत का रुख

1 करोड़ रुपये की नकदी को चट कर गया दीमक!

पाकिस्तान स्थित आतंकियों से संपर्क करने वालों पर छापेमारी

बुलेट ट्रेन के लिए पालघर का तीसरा पर्वतीय सुरंग निर्माण पूरा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें