31.5 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए सोना बेचा गया? जानिए क्या है...

विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए सोना बेचा गया? जानिए क्या है सच

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट से सामने आई वास्तविकता

Google News Follow

Related

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रुपये पर बढ़ते दबाव और आयात लागत में वृद्धि के बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय बैंक ने 22 मई को समाप्त हुए दो सप्ताह के दौरान लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचा था। हालांकि, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा 12 अरब डॉलर का सोना बेचने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को खारिज कर दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी इस रिपोर्ट का खंडन किया है।

इस बीच, आरबीआई की वित्त वर्ष 2025-26 की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट से पता चलता है कि केंद्रीय बैंक के स्वर्ण भंडार में वास्तव में वृद्धि हुई है, जिससे बड़े पैमाने पर सोना बेचने के दावों का खंडन होता है।

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, “31 मार्च 2026 तक रिजर्व बैंक के पास कुल 880.52 मीट्रिक टन सोना था, जबकि 31 मार्च 2025 को यह मात्रा 879.58 मीट्रिक टन थी।” इसका अर्थ है कि एक वर्ष के दौरान स्वर्ण भंडार में 0.94 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई।

आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि वित्त वर्ष 2026 के दौरान आरबीआई ने अपना स्वर्ण भंडार घटाने के बजाय उसमें वृद्धि की। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 880.52 मीट्रिक टन सोने में से 312.32 मीट्रिक टन सोना इश्यू विभाग की परिसंपत्ति के रूप में रखा गया था, जबकि शेष 568.20 मीट्रिक टन सोना बैंकिंग विभाग के अंतर्गत रखा गया था।

आरबीआई की वार्षिक लेखा रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि उसके स्वर्ण भंडार के मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का अवमूल्यन रहा है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान बैंकिंग विभाग की परिसंपत्ति के रूप में रखे गए सोने के मूल्य में 63.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत बना हुआ है। 31 मार्च 2026 तक यह बढ़कर 691.11 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह 668.33 अरब डॉलर था। वहीं, स्वर्ण जमा सहित कुल स्वर्ण भंडार का मूल्य भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। यह पिछले वर्ष के 78.18 अरब डॉलर से बढ़कर 115.40 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

आरबीआई की ऑडिटेड बैलेंस शीट और आरक्षित निधि संबंधी आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि केंद्रीय बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में स्वर्ण भंडार मौजूद है। साथ ही, 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचने संबंधी दावे का कोई प्रमाण आधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं मिलता है।

यह भी पढ़ें:

रणवीर ने प्रतिबंध के खिलाफ किया अदालत का रुख

1 करोड़ रुपये की नकदी को चट कर गया दीमक!

पाकिस्तान स्थित आतंकियों से संपर्क करने वालों पर छापेमारी

बुलेट ट्रेन के लिए पालघर का तीसरा पर्वतीय सुरंग निर्माण पूरा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,354फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें