31.2 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमदेश दुनियागिल-राहुल के शतक, भारत ने 564 रन बनाकर पारी घोषित!

गिल-राहुल के शतक, भारत ने 564 रन बनाकर पारी घोषित!

टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने 48 रन जोड़कर की। कप्तान गिल 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए।

Google News Follow

Related

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 564 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी को घोषित किया।

टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने 48 रन जोड़कर की। कप्तान गिल 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। पंत अपने शतक से चूक गए। ध्रुव जुरेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 19 रन बनाकर आउट हुए।

पंत-जुरेल के पवेलियन लौटने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 85 गेंदों में 54 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अपनी डेब्यू पारी में मानव 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी 12 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। सुंदर एक छोर संभालकर खड़े रहे और वह 68 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया।

सुंदर ने सिराज के साथ मिलकर 23 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी की, जबकि कुलदीप यादव संग मिलकर 24 रन जोड़े। कुलदीप 9 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल ने 24 रनों का योगदान दिया। वहीं, केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 100 रनों की दमदार पारी खेली। साई सुदर्शन ने 104 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 81 रन बनाए।

गेंदबाजी में अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए। वहीं, जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अफगानिस्तान के खिलाफ यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके साथ ही साल 2023 के बाद भारतीय टीम ने पहली बार 550 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है।

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा विस्फोटक जखीरा जब्त निष्क्रिय!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,391फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें