31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियाअग्निवीरों का खाप पंचायतें करेंगी बहिष्कार, कारपोरेट घराने भी लपेटे में

अग्निवीरों का खाप पंचायतें करेंगी बहिष्कार, कारपोरेट घराने भी लपेटे में

Google News Follow

Related

हरियाणा की कई खाप पंचायतों ने अग्निपथ योजना के लिए आवेदन करने वाले युवकों का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, हरियाणा की ये खाप पंचायतें उन कारपोरेट घरानों के घर के सामने विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है। बता दें कि अग्निपथ योजना का आनंद महिंद्रा सहित कई कॉरपोरेट घरानों ने समर्थन किया था और अपने यहां अग्निवीरों को नौकरी भी देने का  वादा किया था।

बताया जा रहा है कि बुधवार को हरियाणा के रोहतक जिले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान से कई लोग इस खाप की बैठक में शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि इसमें कुछ छात्रों के संगठन भी शामिल हुए थे। इस बैठक की अध्यक्षता धनखड़ खाप के नेता ओपी धनखड़ ने की थी। बैठक में कहा गया कि अग्निपथ योजना  के तहत कोई  भी युवा आवेदन करे. ऐसा कोई करता है तो उस परिवार का बहिष्कार किया जायेगा। बताते चले कि ये खाप पंचायतें किसान आंदोलन के दौरान सक्रिय थी।
बता दें कि अग्निपथ योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस स्कीम की घोषणा के बाद युवाओं ने जमकर बवाल काटा था।देशभर इस आंदोलन की आग फैली हुई थी।300 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं और दर्जनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस योजना का बीजेपी को छोड़कर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने विरोध किया था और इसे वापस लेने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें
   

भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने पहुंची द्रौपदी मुर्मू

और बढ़ी शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या, चार और गुवाहाटी पहुंचे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,009फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें