24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडतुनिशा शर्मा आत्महत्या: क्या धर्म और उम्र बनी ब्रेकअप की वजह? 

तुनिशा शर्मा आत्महत्या: क्या धर्म और उम्र बनी ब्रेकअप की वजह? 

पुलिस तलाश रही सच्चाई, टीवी कलाकार की आत्महत्या किसी के गले नहीं उतर रही 

Google News Follow
टीवी कलाकार तुनिशा शर्मा की आत्महत्या किसी के गले नहीं उतर रही है। इस बीच मुंबई पुलिस ने बताया कि यह मामला लव जिहाद का नहीं है। बल्कि तुनिशा शर्मा ने शीजान खान से ब्रेकअप होने से तनाव में थी.जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की। लेकिन इस घटना के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर पैसा शोहरत होने के बावजूद तुनिशा शर्मा ने  मौत को गले क्यों लगाया। इस बीच शिजान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ज्यादा उम्र,अलग धर्म की वजह से उसने तुनिशा शर्मा से अलग हुआ।
लेकिन, तुनिशा शर्मा की मां कुछ अलग ही सच्चाई बता रही है। तुनिशा शर्मा की मां का कहना है कि शीजान के कई लड़कियों से संबंध थे।  हालांकि उसने इस संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बताया है। लेकिन शीज़ान ने यह बात पुलिस को बताई है कि वह और तुनिशा शर्मा  रिलेशनशिप में थे। लेकिन, उसने 15 दिन पहले ही उम्र,और धर्म का हवाला देकर देकर अलग हो गया था।

मगर पुलिस को यह यकीन ही नहीं हो रहा है कि शीजान और तुनिशा शर्मा का ब्रेकअप उम्र और धर्म को लेकर हुआ है। अब पुलिस इस मामले की जांच अलग एंगल से कर रही है। पुलिस  का मानना है कि शीजान खान बचने के लिए धर्म और उम्र की दुहाई दे रहा है। तुनिशा शर्मा  की मां की शिकायत पर शीजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर की कॉपी में भी कहा गया  है कि शीजान और तुनिशा शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शीजान को 28 दिसंबर  तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

इस बीच पुलिस ने तुनिशा शर्मा के मां के हवाले से बताया कि छह माह पहले शीजान के साथ रिलेशनशिप लेकर तुनिशा बहुत खुश थी। यह बात तुनिशा शर्मा ने खुद अपनी मां को बताई थी। जबकि 15 दिन पहले हुए ब्रेकअप से  वह काफी परेशान थी। तुनिशा शर्मा की मां ने उसकी मौत के लिए शीजान को ही जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि तुनिशा शर्मा के उम्र केवल बीस साल थी। उसने कम समय में ही सफलता अर्जित की थी।तुनिशा शर्मा ने  कई फिल्मों में भी काम किया था।
ये भी पढ़ें 

सऊदी अरब से फोन पर देवकी नंदन महाराज को जान से मारने की धमकी 

वाजपेयी के अलावा इन राजनेताओं के जीवन पर बन चुकी है फिल्म  

तुनिशा मौत केस को लेकर मुंबई पुलिस ने खारिज किया लव जिहाद का एंगल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें