30.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाहैदराबाद एफसी अपनी जीत को दोहराकर केरला ब्लास्टर्स पर लीग डबल पूरा...

हैदराबाद एफसी अपनी जीत को दोहराकर केरला ब्लास्टर्स पर लीग डबल पूरा करेगी?

Google News Follow

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 के लीग चरण का अंतिम मुकाबला बुधवार (13 मार्च) को जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां हैदराबाद एफसी और केरला ब्लास्टर्स एफसी आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं, लेकिन वे इस सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेंगी।

हैदराबाद एफसी 23 मैचों में 4 जीत, 5 ड्रॉ और 14 हार के साथ 17 अंकों पर है और 13 टीमों की तालिका में 12वें स्थान पर काबिज है। वहीं, केरला ब्लास्टर्स एफसी ने 23 मैचों में 8 जीत, 4 ड्रॉ और 11 हार के साथ 28 अंक हासिल किए हैं और वह 9वें स्थान पर है। हैदराबाद एफसी ने इस सीजन में 7 नवंबर, 2024 को केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया था। अब वह ब्लास्टर्स पर पहली बार लीग डबल पूरा करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद एफसी ने अपने पिछले दो आईएसएल मैचों में कई गोल खाए हैं और दोनों मैचों में 2-गोल के अंतर से हार मिली।

हैदराबाद एफसी ने इस सीजन में अपने मैचों के दौरान 47.4% समय पीछे रहकर बिताया है, जो लीग में सबसे अधिक प्रतिशत है। इसके मुकाबले केरला ब्लास्टर्स सिर्फ 31.4% समय पीछे रही है। केरला ब्लास्टर्स ने अपने पिछले अवे मैच में एफसी गोवा के खिलाफ 0-2 से हार का सामना किया था।

ब्लास्टर्स ने लगातार पांच मैचों तक गोल खाया था, लेकिन मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 1-0 की जीत के दौरान क्लीन शीट रखी। आईएसएल में अब तक दोनों टीमों के 12 मुकाबले हुए हैं। केरला ब्लास्टर्स एफसी ने 6 मैच जीते। हैदराबाद एफसी ने 5 मैच जीते। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। केरला ब्लास्टर्स एफसी के अंतरिम कोच टीजी पुरुषोत्तमन ने कहा, “हर टीम में चोटों के कारण उतार-चढ़ाव आते हैं। मैं फिलहाल इसको लेकर चिंतित नहीं हूं। हमारा पूरा फोकस अंतिम लीग मैच पर है।”

यह भी पढ़ें:

मुस्लिम बोर्ड की धमकी पर आचार्य कृष्णम ने कहा, हिंदुस्तान से मोहब्बत है तो छोड़ना होगा होली से नफरत!

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने कहा, बुंदेलखंड की ताकत का एहसास अब दुनिया करेगी!

बिहार विधानसभा चुनाव: विकासशील इंसान पार्टी ने 60 सीटों पर लगाया दांव!

वहीं हैदराबाद एफसी के अंतरिम कोच शमील चेम्बकथ ने कहा है की,”पूरे सीजन में हमने बहुत कुछ सीखा है, लेकिन हमेशा सुधार की गुंजाइश होती है और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं।” क्या हैदराबाद एफसी अपनी पिछली जीत को दोहराकर केरला ब्लास्टर्स पर लीग डबल पूरा कर पाएगी? या फिर केरला ब्लास्टर्स अपने सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी? इस रोमांचक मुकाबले में कौन बाजी मारेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें