28 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमबॉलीवुडआर्यन की जमानतदार बनी जूही चावला

आर्यन की जमानतदार बनी जूही चावला

Google News Follow

Related

मुंबई। ड्रग्स केस में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अभिनेत्री जूही चावला ने  ली। अभिनेत्री ने आर्यन की एक लाख रुपये का बॉन्ड भरा। उनके साथ आर्यन खान के वकील भी थे। बता दें कि आर्यन खान को गुरुवार को जमानत मिली थी।

एनडीपीएस कोर्ट में पहुंचने पर आर्यन खान के वकील ने जज से कहा, ‘सर मैं जमानती के तौर पर जूही चावला को पेश कर रहा हूं।’ इसके बाद जूही चावला विटनेस बॉक्स में आती हैं। जज के पूछने पर वह अपना नाम जूही चावला मेहता बताती हैं। इस पर जज पूछते हैं कि आप किसकी जमानत ले रही हैं तो जूही चावला ने कहा कि आर्यन खान की जमानत ले रही हूं। इस पर शाहरुख खान के वकील ने कहा कि जूही चावला बचपन से ही आर्यन खान को जानती हैं ,क्योंकि दोनों परिवार पेशेवर तौर पर जुड़ाव रखते रहे हैं।

कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दिए जाने का आदेश देते हुए कहा है कि वे देश नहीं छोड़ सकते हैं। इसके अलावा हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच उन्हें एनसीबी के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा। वह अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ सकते हैं और इसके लिए उन्हें जांच अधिकारी को भी सूचित करना होगा। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और कोर्ट में चल रही कार्यवाही को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने पर भी रोक होगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें