24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडशर्लिन ने फिर खोला शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा के खिलाफ मोर्चा,...

शर्लिन ने फिर खोला शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा के खिलाफ मोर्चा, कराई FIR

कहा, मुझे अंडरवर्ल्ड से मिल रही हैं धमकियां,मानसिक प्रताड़ना का भी लगाया आरोप      

Google News Follow

मुंबई। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पति पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप में कहा है कि उन्हें धमकी दी जा रही है। शर्लिन में गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही है। बता दें कि शर्लिन इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं फ़िलहाल वे बेल पर जेल से बाहर हैं।

 शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी दी। आपको अच्छी तरह याद होना चाहिए कि आपने मेरे साथ यौन शोषण किया है लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना लगाते हैं।
आर्टिस्ट के घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। शर्लिन चोपड़ा ने ये भी बताया है कि 14 अप्रैल 2021 को उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन को यौन शोषण का राज कुंद्रा के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए कहा था। 19 अप्रैल को राज मेरे घर में जबरदस्ती घुस आए थे उन्होंने मुझे केस वापस लेने की धमकी दी थी।
शर्लिन ने कहा- उन्होंने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी दी और कई सारी धमकियां दी। डराया धमकाया। मैं एक सिंगल वुमेन हूं। अकेली रहती हूं मैं डर गई। आज हिम्मत जुटाकर वापस आई हूं। गौरतलब है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में 2 माह तक जेल में थे।इससे पहले शर्लिन ने कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसको किस करने की कोशिश की थी। शर्लिन चोपड़ा ने कई बार शिल्पा शेट्टी पर भी निशाना साध चुकी है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें