29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाबेटे ने सीने में गोली मारी; कैंसर से जीतते जीतते, बेटे से...

बेटे ने सीने में गोली मारी; कैंसर से जीतते जीतते, बेटे से हारे ‘555 बीड़ी’ के मालिक

नरेश ने उसी रिवॉल्वर से खुद को भी सिर में गोली मार ली, उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार(31 अक्तूबर) को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पुरे शहर में सनसनी मचाई सामने आई, जहां 555 बीड़ी ब्रांड के मालिक की उनके ही बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना पारिवारिक विवाद और आरोपी के शराब की लत को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई।

मृतक की पहचान देश के प्रसिद्ध बीड़ी ब्रांड ‘दिनेश 555 बीड़ी’ के मालिक सुरेश चंद अग्रवाल के रूप में हुई है। उन्होंने यह कंपनी वर्ष 1977 में स्थापित की थी और वर्षों में इसे बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में फैला दिया था। सुरेश चंद लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, जबकि उनके बेटे नरेश अग्रवाल (50) को शराब की गंभीर लत थी। यही आदत अक्सर पिता-पुत्र के बीच झगड़े का कारण बनती थी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम दोनों के बीच फिर से बहस हुई, जिसने धीरे-धीरे हिंसक रूप लिया। गुस्से में आकर नरेश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने पिता पर गोली चला दी। गोली लगते ही सुरेश चंद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद नरेश ने उसी रिवॉल्वर से खुद को भी सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिजनों तथा कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “प्राथमिक जांच में पता चला है कि विवाद का कारण नरेश की शराब पीने की आदत थी, जिसको लेकर दोनों में लंबे समय से तनाव चल रहा था।”

सुरेश चंद अग्रवाल का परिवार मथुरा में काफी प्रतिष्ठित माना जाता है और ‘दिनेश 555 बीड़ी’ ब्रांड देश के कई राज्यों में लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें:

देव उठनी एकादशी पर आदर्श बंधु संघ द्वारा कैंसर रोगियों को मिठाई और फरसान का वितरण

पश्चिम बंगाल में SIR के डर से कांपे बांग्लादेशी घुसपैठिए, लौटने की कोशिश में 48 घुसपैठिए गिरफ्तार!

ED: अनिल अंबानी की 3,084 करोड़ की सम्पत्तियां जब्त, मुंबई का घर भी शामिल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें