24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबिजनेसअमूल और मदर डेयरी का दूध महंगा

अमूल और मदर डेयरी का दूध महंगा

Google News Follow

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ की तरफ से अमूल दूध की कीमत बढ़ाने की घोषणा के थोड़ी ही देर बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो प्रति लीटर का इजाफा हो गया। मदर डेयरी के बढ़े हुए भाव बुधवार से ही लागू हो गए। नई दरों की घोषणा के बाद अमूल दूध के गोल्ड, ताजा व शक्ति ब्रांड की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। ये दरें आज से लागू हो गई।

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला दूध के उत्पादन और संचालन शुल्क में बढ़ोतरी के कारण ली गई। जीसीएमएमएफ ने अपने बयान में कहा है कि दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से एमआरपी में चार प्रतिशत का इजाफा हुआ है जो खाद्य पदार्थों की महंगाई की औसत दर से कम है।

जीसीएमएमएफ के अनुसार पशुओं को चारा खिलाने के खर्च में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 फीसदी का इजाफा हो गया है। इनपुर कॉस्ट में बढ़ोतरी को देखते हुए अमूल के सदस्य संघ ने भी किसानों के दाम आठ से नौ प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। जीसीएमएमएफ का कहना है कि  इन्हीं चीजों को देखते हुए दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

जीसीएमएमएफ का कहना है कि अमूल की यह पॉलिसी है कि प्रत्येक एक रुपया जो ग्राहक खर्च करते हैं उसका 80 पैसा दूध उत्पादकों तक पहुंचे। उनका कहना है कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से दूध उत्पादकों को राहत मिलेगी और वे दूध का उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे। जिसका सभी को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें 

खुदरा के बाद सरकार को अब थोक महंगाई ने दी राहत, जुलाई में आई कमी 

मोहित कंबोज ने ट्वीट कर कहा, एनसीपी का एक बड़ा नेता जायेगा जेल ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें