28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाअभिनेता एजाज खान पर बलात्कार का मामला दर्ज, चारकोप पुलिस कर रही...

अभिनेता एजाज खान पर बलात्कार का मामला दर्ज, चारकोप पुलिस कर रही जांच!

'हाउस अरेस्ट' शो में होस्ट की भूमिका देने का वादा कर किया रेप...

Google News Follow

‘हाउस अरेस्ट’ शो के चलते पहले ही विवादों में घिरे अभिनेता एजाज खान पर अब बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में एक अभिनेत्री की शिकायत पर एजाज खान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता अभिनेत्री का आरोप है कि एजाज खान ने उसे ‘हाउस अरेस्ट’ शो में होस्ट की भूमिका देने का वादा किया था। शूटिंग के दौरान एजाज ने पहले उसे प्रपोज किया और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का वादा किया। इसके बाद अभिनेता ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार किया। यह शिकायत शनिवार (4 मई) की शाम चारकोप पुलिस थाने में दर्ज कराई गई।

चारकोप पुलिस के अनुसार, एजाज खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 64(2एम), 69 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि एजाज खान का ‘हाउस अरेस्ट’ शो पहले से ही विवादों में है। उल्लू ऐप पर प्रसारित इस शो को लेकर कई राजनीतिक संगठनों ने इसकी अश्लीलता पर आपत्ति जताई थी और कार्रवाई की मांग की थी। इस शो को लेकर एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद शो के सभी एपिसोड्स प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए एजाज खान और विभु अग्रवाल को समन भेजा है। आयोग ने दोनों को 9 मई को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

राजनाथ सिंह और जापानी समकक्ष के बीच द्विपक्षीय रक्षा बैठक

कानपुर अग्निकांड: बच्चों को बचाओ की चीख, धमाके-लपटों से दहशत!

भारत से जंग की टेंशन: क्या हथियारों की किल्लत से जूझता पाकिस्तान?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें