29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाजम्मू: आतंकी ठिकानों का खुलासा करने वाले इम्तियाज का शव मिला!

जम्मू: आतंकी ठिकानों का खुलासा करने वाले इम्तियाज का शव मिला!

कुलगाम में दो आतंकी ठिकानों का खुलासा करने वाले मददगार इम्तियाज का शव मिला है। उस पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी।

Google News Follow
कुलगाम जिले के आदबाल वटू क्षेत्र में रविवार को एक आतंकी मददगार का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान इम्तियाज अहमद नगराय (23) निवासी तंगमार्ग के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने नाले से शव देखने के बाद पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले पूछताछ के दौरान इम्तियाज ने दो पाकिस्तानी आतंकियों के छिपने के ठिकाने के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस से बचने के लिए वह नदी के रास्ते भागने की फिराक में था। उस पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी।
अधिकारियों के अनुसार, इम्तियाज तंगमार्ग जंगल में भी आतंकी ठिकाने के बारे में जानता था, जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मददगार इम्तियाज अहमद नगराय ऊंची जगह से लिए गए एक वीडियो में जंगल में कुछ देर तक घूमने के बाद अचानक चट्टानी नदी में कूदते हुए दिखा है। सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने कुलगाम के तंगमर्ग के जंगल में छिपे आतंकवादियों को भोजन और रसद मुहैया कराई थी। आरोपी ने सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के ठिकाने तक पहुंचाने की बात स्वीकार की।

सूत्रों ने बताया कि रविवार की सुबह, जब मैग्रे पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के साथ ठिकाने पर छापा मारने जा रहा था, तो भागने के प्रयास में वह नदी में कूद गया। उसके भागने का क्षण भी कैमरे में कैद हो गया। जब उसने भागने का फैसला किया तो उसके आस-पास कोई नहीं था।

वीडियो में दिखाया गया है कि वह व्यक्ति तैरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव उसे बहा ले गया और वह डूब गया। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

सुरनकोट तहसील में रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने जंगल में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से एक आईईडी, दो रेडियो सेट और तीन कंबल बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, देर शाम सुरक्षाबलों ने एक विशिष्ट सूचना पर सुरनकोट तहसील के मरहोट इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।

 
यह भी पढ़ें-

भारत से जंग की टेंशन: क्या हथियारों की किल्लत से जूझता पाकिस्तान?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें