29.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाकर्नाटक : अब्दुल रहमान हत्या मामले में 15 लोगों पर केस दर्ज

कर्नाटक : अब्दुल रहमान हत्या मामले में 15 लोगों पर केस दर्ज

इलाके में तनाव का माहौल

Google News Follow

कर्नाटक के इराकोडी इलाके में कोलतामजालु जुम्मा मस्जिद के सचिव अब्दुल रहमान की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस हमले में रहमान की मौत हो गई, जबकि कलंदर शफी नाम के व्यक्ति पर भी जानलेवा हमला किया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में दहशत का कारण बन गई है।

बुधवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अब्दुल रहमान का शव कोलतामजालु जुम्मा मस्जिद पहुंचाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए। रहमान का अंतिम संस्कार इसी मस्जिद परिसर में किया गया।

पुलिस के अनुसार, अब्दुल रहमान और कलंदर शफी बुधवार को कुरियाल गांव के इराकोडी इलाके में नदी किनारे से रेत भरकर ट्रक के जरिए अपने घर ला रहे थे। उसी दौरान उनके परिचित दीपक, सुमित और 13 अन्य लोगों ने उन्हें रोका और रहमान को ट्रक की ड्राइविंग सीट से खींच लिया।

शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने तलवार, चाकू और लोहे की रॉड से अब्दुल रहमान पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रहमान को बचाने की कोशिश कर रहे कलंदर शफी पर भी हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। कलंदर के सीने, पीठ और हाथ पर तलवार से कई वार किए गए।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह वारदात ऐसे समय हुई है जब राज्य में पहले से ही साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि इसी महीने 1 मई को मंगलुरु में हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या हुई थी, जिसमें अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस नई घटना के बाद इराकोडी और आसपास के इलाकों में भारी तनाव देखा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

स्वातंत्र्यवीर सावरकर को पीएम मोदी और अमित शाह की श्रद्धांजलि

“एनटी रामाराव गारू के विजन को पूरा कर रही एनडीए सरकार”

बिना स्क्रिप्ट करवाया रेप सीन, दिग्गज फिल्म निर्माता पर गंभीर आरोप !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें