32 C
Mumbai
Friday, May 22, 2026
होमक्राईमनामानाबालिग हिंदू लड़की को जाल में फंसाया, 3 साल तक दोस्तों के...

नाबालिग हिंदू लड़की को जाल में फंसाया, 3 साल तक दोस्तों के साथ किया सामूहिक बलात्कार

Google News Follow

Related

गुजरात के खेड़ा जिले से अत्यंत हृदयविदारक सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक 17 वर्षीय हिंदू नाबालिग लड़की के साथ पिछले तीन वर्षों से सुनियोजित तरीके से सामूहिक बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का खेल खेला जा रहा था। इस जघन्य अपराध में परवेज अनवर खान (मुख्य आरोपी) और उसके 8 मुस्लिम साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक 9 में से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है।

पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि मुख्य आरोपी परवेज पठान है, जो उसी के गांव का रहने वाला है। दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। इसी निकटता का फायदा उठाकर परवेज ने लड़की को अपने जाल में फंसाने की कोशिश शुरू की और उसका फोन नंबर हासिल कर लिया।

तीन साल पहले, परवेज ने लड़की की छवि खराब करने की धमकी देकर उसे देर रात गांव के स्कूल में बुलाया। वहां उसने पहली बार लड़की के साथ बलात्कार किया और इस कृत्य का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने 10 से 12 बार अलग-अलग मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

परवेज ने पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो अपने दोस्तों के साथ साझा कर दिए। इसके बाद उसके साथियों ने भी लड़की को डराना-धमकाना और यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

 FIR  के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। परवेज ने क्रूरता की हदें पार करते हुए कहा, “जब भी हम बुलाएंगे, तुम्हें आना ही होगा। यदि नहीं आई, तो ये फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। तुम्हें हमारे पूरे ग्रुप के मनोरंजन के लिए रखा गया है। अगर किसी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने से मना किया, तो हम तुम्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम कर देंगे।” इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे शादी न करने की धमकी भी दी और कहा कि उसे हमेशा उनके लिए ‘उपलब्ध’ रहना होगा।

पुलिस ने इस आपराधिक साजिश में परवेज अनवर खान (मुख्य आरोपी), माहिर याकूब पठान, फैजान जाहिर खान पठान, तौफीक उर्फ तौसीक हुसैन खान पठान, साहिल लियाकत खान उर्फ दाऊद पठान, अयान लियाकत खान पठान, मोइन फिरोज खान पठान, मारुफ उर्फ नूरानी मुबारक पठान, सलमान आरिफ खान पठान (फरार) इन आरोपियों को नामजद किया है।

खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन के अधिकारी वी.बी. देसाई ने बताया कि यह कोई साधारण अपराध नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आपराधिक साजिश थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गैंग ने किसी खास पैटर्न के तहत लड़की को निशाना बनाया था।

पीड़िता इतनी हताश हो चुकी थी कि उसने आत्महत्या करने का विचार कर लिया था। घर में उसे लगातार रोते देख जब मां ने कड़ाई से पूछा, तब जाकर इस तीन साल पुराने नर्क का खुलासा हुआ। सामाजिक लोकलाज के डर से परिवार पहले हिचकिचा रहा था, लेकिन समुदाय के समर्थन के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 70(2) (सामूहिक बलात्कार), और 61(2) (साजिश) के साथ-साथ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी सलमान खान पठान की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

ईरान के जब्त जहाज पर चीन से लाए गए मिसाइल के केमिकल

पहले बैच के बाद भारत बढ़ा सकता है रुसी Su-57M1 फाइटर जेट्स का ऑर्डर

सूरत में ₹1 करोड़ का हवाला नेटवर्क बेनकाब, AAP नेताओं से जुड़े होने का दावा

दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल को झटका, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा करेंगी मामले की सुनवाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,529फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें