31.1 C
Mumbai
Friday, June 5, 2026
होमक्राईमनामामालदा हिंसा में NIA ने संभाली जांच: 35 गिरफ्तार, AIMIM नेता मोफक्करुल...

मालदा हिंसा में NIA ने संभाली जांच: 35 गिरफ्तार, AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम हिरासत में

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हुई हिंसा और भीड़ के उत्पात मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है, जिससे केस की गंभीरता और बढ़ गई है।

नॉर्थ बंगाल के एडीजी के जयरामन ने जानकारी दी कि अब तक 19 केस दर्ज किए गए हैं। मुख्य आरोपी के तौर पर मोफ़क्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है, जिसे बागडोगरा से हिरासत में लेकर मालदा लाया जा रहा है। वह AIMIM से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह घटना बुधवार (1 अप्रैल) को हुई। 3 महिला अधिकारी समेत कुल 7 न्यायिक अधिकार को करीब 9 घंटे तक भीड़ ने घेरकर बंधक बना लिया। अधिकारी राज्य में चल रहे वोटर रिवीजन प्रक्रिया के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। घटना कालियाचक II ब्लॉक विकास कार्यालय में हुई, जहां अधिकारी मतदाता सूची से जुड़े आपत्तियों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान उग्र भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

जानकारी के अनुसार, भीड़ ने शाम करीब 4 बजे से ही भवन को चारों ओर से घेर लिया, जिससे अधिकारी बाहर नहीं निकल सके। उन्हें खाने-पीने तक की सुविधा नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पास के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को भी जाम कर दिया, जिससे इलाके में व्यापक अव्यवस्था फैल गई।

करीब 1 बजे रात को भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की मदद से लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया गया और अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गुरुवार (3 मार्च) को भी मालदा में हालात शांत नहीं रहे। एक बार फिर हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक पुलिस वाहन पर हमला किया गया और ड्राइवर घायल हो गया।

यह पूरा विवाद राज्य में चल रही स्पेशल इंटेंसिव वोटर रिवीजन (SIR) प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। कई लोगों का आरोप है कि वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे नाराजगी बढ़ी और हालात हिंसक हो गए।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि अधिकारियों को बचाने में देरी क्यों हुई, जबकि लगातार संपर्क और मदद की गुहार की जा रही थी। इस घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि चुनाव से पहले राज्य में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों पर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें:

भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ पर पहुंचा, एक साल में 62% की जबरदस्त बढ़त

अयोध्या में दिनदहाड़े लूट: बुर्कानशी महिला ने ज्वेलरी शॉप में तानी बंदूक

पीट हेगसेथ ने अमेरिकी आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज से तत्काल मांगा इस्तीफा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें