25.7 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियाकन्याकुमारी से पश्चिम बंगाल तक के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब,...

कन्याकुमारी से पश्चिम बंगाल तक के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, नए साल पर पहुंचे लाखों श्रद्धालु!

पलानी मुरुगन मंदिर पर भक्त पहाड़ी की खड़ी चढ़ाई करके मंदिर पहुंच रहे हैं और साधु-संत एक दूसरे को विभूति लगा रहे हैं।

Google News Follow

Related

साल 2026 के पहले दिन देशभर के अलग-अलग मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही है। दक्षिण भारत के अलग-अलग भगवान विष्णु और मुरुगन के मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से प्रभु के दर्शन के लिए कतार में लगे हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध काली मंदिर में भी भक्त माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

तमिलनाडु के डिंडीगुल में नववर्ष के पहले दिन पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कोहरे और सर्दी का सितम भी भक्तों की आस्था के आगे दम तोड़ रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से भी भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं। पलानी मुरुगन मंदिर पर भक्त पहाड़ी की खड़ी चढ़ाई करके मंदिर पहुंच रहे हैं और साधु-संत एक दूसरे को विभूति लगा रहे हैं।

विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला बालाजी मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अतुल शरच्चन्द्र चंदुरकर भी अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने पहले तिरुमाला बालाजी का आशीर्वाद लिया और फिर मंदिर के प्रांगण में फोटो भी क्लिक की।

इसके अलावा, तमिलनाडु के विलुप्पुरम मंदिर में नया साल 2026 का स्वागत मंदिरों में विशेष प्रार्थनाओं और पूजा-अर्चना के साथ किया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी है। भक्त अपने आराध्य के लिए उनकी पसंद की भेंट लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं।

नव वर्ष को देखते हुए सभी मंदिर देर रात तक खुले रहे, जिससे भक्तों को आराम से दर्शन हो सके। मंदिरों में दर्शन सुचारू रूप से हो सके, उसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से भी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

कन्याकुमारी मंदिर में भक्त हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के काली घाट मंदिर में नए साल 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अपने परिवार के साथ मां काली के दर्शन के लिए पहुंच रही है। भक्त विशेष मनोकामना के लिए मंदिर परिसर में पूजा-अनुष्ठान भी करा रहे हैं और मां से नए साल के शुभ होने की कामना भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

नए साल के पहले दिन चर्चा में आया सुपरस्टार रजनीकांत का पोस्ट, बोले- ‘मैं सब कुछ भगवान पर छोड़ देता हूं’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,121फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें