24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाभारत का एक और दुश्मन ढेर: पठानकोट हमले का मास्टर माइंड लतीफ...

भारत का एक और दुश्मन ढेर: पठानकोट हमले का मास्टर माइंड लतीफ की हत्या      

अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के सियालकोट में लतीफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।

Google News Follow
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन मारा गया। इस बार पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के सियालकोट में लतीफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिसमें उसकी मौत हो गई। लतीफ भारत में भी मोस्ट वांटेड था। भारत सरकार ने उसे आतंकी सूची में रखा था।
 गौरतलब है कि 2016 में जैश आतंकियों ने पठानकोट के एयरबेस पर हमला किया था, जिसमें सेना के सात जवान शहीद हो गए थे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सियालकोट के बाहरी इलाकों में स्थित मस्जिद में लतीफ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आये थे और गोली मारकर भाग गए। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
बता दें कि पठानकोट के एयरबेस पर हुए हमले के बाद यहां 72 घंटे तक ऑपरेशन जारी रहा था। जिसमें चार आतंकियों को मार गिराया गया था। बाद में इन आतंकियों के पाकिस्तान ने शव लेने से मना कर दिया था। वहीं, जांच में यह सामने आया था कि शाहिद लतीफ़ ने इन आतंकियों को हथियार उपलब्ध कराया था।
ये भी पढ़ें      

 

… तो इसलिए विधानसभा चुनावों में BJP ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों पर चला दांव! 

कांग्रेस ने इजरायल पर क्यों लिया यू टर्न? पार्टी के लिए देश से बड़ा वोट बैंक!      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें