28 C
Mumbai
Monday, July 27, 2026
होमदेश दुनियाकमजोरी दूर कर शरीर को मजबूत बनाता है धनुरासन, आयुष मंत्रालय ने...

कमजोरी दूर कर शरीर को मजबूत बनाता है धनुरासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे!

मंत्रालय का कहना है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पाचन संबंधी परेशानी, कब्ज और बार-बार होने वाला पीठ दर्द आम समस्या बन गई है।

Google News Follow

Related

विश्व योग दिवस को कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार योगासनों के महत्व और फायदों पर नई जानकारी साझा कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने धनुरासन के लाभों पर प्रकाश डाला है। मंत्रालय के अनुसार, धनुरासन कमजोरी दूर करने और पूरे शरीर को मजबूत बनाने वाला एक प्रभावी योगासन है।

मंत्रालय का कहना है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पाचन संबंधी परेशानी, कब्ज और बार-बार होने वाला पीठ दर्द आम समस्या बन गई है। ये समस्याएं न सिर्फ रोजमर्रा की दिनचर्या को प्रभावित करती हैं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालती हैं। ऐसे में धनुरासन एक आसान लेकिन शक्तिशाली योगासन है, जो इन समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है।

धनुरासन को ‘बो पोज’ भी कहा जाता है क्योंकि इसमें शरीर धनुष की आकृति में मुड़ता है। यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, आंतरिक अंगों की कार्यक्षमता बढ़ाता है और शरीर में नई ऊर्जा व स्फूर्ति का संचार करता है। इसके नियमित अभ्यास से कमजोरी दूर होती है और शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

धनुरासन पाचन क्रिया को बेहतर करता है, जिससे कब्ज की शिकायत कम होती है। पीठ, कमर और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। बार-बार होने वाले पीठ दर्द से राहत दिलाता है। शरीर के अंदरूनी अंगों को उत्तेजित करता है। मुद्रा और बैलेंस सुधारता है साथ ही थकान दूर कर शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है। धनुरासन पूरे शरीर को लचीला और मजबूत बनाने में सहायक।

योग एक्सपर्ट्स के अनुसार, धनुरासन उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिन्हें बैठे रहने की वजह से कमर दर्द या पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं। यह आसन शरीर में सही मूवमेंट और बैलेंस लाता है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे योग दिवस के अवसर पर धनुरासन सहित अन्य आसनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

धनुरासन जैसा आसन न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी संतुलित रखने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनता है। हालांकि, कुछ सावधानी बरतनी भी जरूरी है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, हर्निया या गंभीर पीठ की समस्या है, उन्हें इस आसन को करने से पहले योग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

 
यह भी पढ़ें-

झारखंड में 324 किलो अफीम डोडा जब्त, तीन तस्कर भी गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,958फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
323,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें