29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाट्रम्प के सहयोगी को भारत विरोधी पोस्ट पर एलोन मस्क का अप्रत्यक्ष...

ट्रम्प के सहयोगी को भारत विरोधी पोस्ट पर एलोन मस्क का अप्रत्यक्ष जवाब !

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सहयोगी पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत पर हमला बोला और आरोप लगाया कि नई दिल्ली रूसी तेल खरीद कर मुनाफाखोरी कर रही है। लेकिन इस बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने उनके दावों पर फैक्ट-चेक लगाकर उन्हें पाखंडी बताया।

नवारो ने अपने पोस्ट में लिखा था, “भारत मुनाफाखोरी के लिए रूसी तेल खरीद रहा है, जिससे रूस का युद्ध मशीनरी चल रही है। अमेरिकी नौकरियां जा रही हैं और टैक्सपेयर्स को भारी बोझ उठाना पड़ रहा है।” लेकिन X के कम्युनिटी नोट्स ने स्पष्ट किया कि भारत की रूसी तेल खरीद ऊर्जा सुरक्षा के लिए है और यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून या प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करती। नोट में यह भी जोड़ा गया कि अमेरिका खुद रूस से कुछ वस्तुएं (जैसे यूरेनियम) आयात कर रहा है, इसलिए भारत पर आरोप लगाना दोहरे मापदंड को दर्शाता है। एक अन्य नोट में कहा गया, “नवारो के दावे पाखंडी हैं। भारत की कानूनी और संप्रभु तेल खरीद अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करती।”

फैक्ट-चेक के बाद नवारो भड़क उठे और इसे “क्रैप नोट” करार दिया। उन्होंने एलन मस्क पर आरोप लगाया कि वे लोगों की पोस्ट में “प्रचार” घुसने दे रहे हैं। नवारो ने कहा, “भारत केवल मुनाफाखोरी के लिए रूसी तेल खरीदता है। भारत ने रूस के यूक्रेन पर हमले से पहले कभी तेल नहीं खरीदा था। भारतीय सरकार की स्पिन मशीन पूरी ताक़त से चल रही है।”

एलन मस्क ने हालांकि नवारो का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “इस प्लेटफॉर्म पर लोग ही नैरेटिव तय करते हैं। आप हर पक्ष की बहस सुनते हैं। कम्युनिटी नोट्स सभी को सुधारता है, बिना किसी अपवाद के। नोट्स, डेटा और कोड सार्वजनिक हैं। ग्रॉक अतिरिक्त फैक्ट-चेकिंग उपलब्ध कराता है।”

यह विवाद ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ युद्ध छिड़ा हुआ है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत से होने वाले आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाकर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत कर दिया है, जो उनके अब तक के सबसे ऊंचे शुल्कों में से है। इसके बाद नवारो लगातार भारत पर हमलावर रहे हैं, यहां तक कि उन्होंने संघर्ष को मोदी की जंग कहते हुए भारत को रूस का लॉन्ड्रोमैट बताया था।

हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मंच साझा किया था। इसके बाद ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका “भारत को चीन के हाथों खो चुका है”, हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि भारत-अमेरिका संबंध बहुत खास हैं और वह और पीएम मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

भारत पर लगे ट्रम्प के टैरिफ का समर्थन करने उतरे ज़ेलेन्स्की !

भाजपा सांसदों को पीएम मोदी ने दिया सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड, जाने क्या है मायने !

14 हज़ार कर्मचारियों के वेतन में 5 से 15 हज़ार की संभावित कटौती

नेपाल में ‘Gen Z रिवॉल्यूशन’: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ ज़बरदस्त विरोध, 1 की मौत, 80 घायल !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें