27 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनियाभारतीयों की प्रतिभा का लोहा: अब ट्विटर की कमान संभालेंगे पराग अग्रवाल  

भारतीयों की प्रतिभा का लोहा: अब ट्विटर की कमान संभालेंगे पराग अग्रवाल  

ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी सीईओ पद से देंगे इस्तीफा, मुंबई के पूर्व छात्र है पराग अग्रवाल 

Google News Follow

Related

सोशल मीडिया ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने सोमवार को घोषणा की कि वह सीईओ का पद छोड़ रहे हैं। अब उनके स्थान पर वर्तमान मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल पद भार संभालेंगे। इस घोषणा के बाद भारतीयों ने ख़ुशी जाहिर की है। इस सम्बन्ध में दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भी टिप्पणी की है।

इस संबंध में पैट्रिक कॉलिसान ने पराग अग्रवाल को ट्विटर का सीईओ बनाये जाने पर एक ट्वीट किया है, ” गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब, आईबीएम पालो आल्टो नेटवर्क और अब ट्विटर कंपनी का भी सीईओ भारतीय। उन्होंने आगे लिखा, तकनीकी की दुनिया में भारतीयों की सफलता अद्भुत है। इससे पता चलता है कि अमेरिका प्रवासियों को कितना अवसर देता है। कॉलिसन के इस ट्वीट को 11,000 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है।

वहीं, दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “भारतीयों के कौशल से अमेरिका को बहुत फायदा हो रहा है।” एलन मस्क के जवाब को एक हजार से अधिक लोगों ने रिप्लाई दिया है।

बता दें कि विश्व स्तर पर भारतीय वैश्विक प्रोधोगिकी की कई कंपनियों में भारतीय सीईओ के पद पर हैं।  जिसमें माइक्रोसॉफ्ट  के सत्य नडेला, गूगल के सुन्दर पिचाई, आईबीएम के अरविन्द कृष्ण, एडोब के शांतनु नारायण और अब पराग अग्रवाल का नाम भी इसमें शामिल हो गया है।

मालूम हो कि पराग अग्रवाल आईआईटी मुंबई के पूर्व स्टूडेंट रह चुके हैं। अब वह ट्विटर की कमान संभालेंगे। पराग ट्विटर से 2011 में जुड़े हुए हैं। उन्हें 2017 में कंपनी का सीटीओ बनाया  गया था। रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन डोरसी 2022 के अंत तक कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे।

वहीं, पराग अग्रवाल ने ट्विटर कम्पनी में सीईओ के पद पर नियुक्ति को लेकर जैक डोरसी और  कंपनी टीम का धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिख, ”दुनिया पहले से कहीं ज्यादा उम्मीदों के साथ देख रही है। चलो उस उम्मीद को पूरा करते हैं।’
   

ये भी पढ़ें

शीत सत्र में हंगामा: प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई समेत 12 निलंबित   

WHO की वैज्ञानिक डॉ. सौम्या ने OMICRON को भारत के लिए बताया ‘गंभीर’    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें