30.5 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियासाउंड थेरेपी से लेकर आयुर्वेदिक मसाज तक, अनन्या पांडे ने ऐसे बिताए...

साउंड थेरेपी से लेकर आयुर्वेदिक मसाज तक, अनन्या पांडे ने ऐसे बिताए सुकून के पल!

अनन्या पांडे ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि इस यात्रा में उन्होंने मनोरंजन करने के साथ-साथ अपने शरीर और स्वास्थ्य से जुड़ी कई नई और महत्वपूर्ण बातें भी सीखीं।

Google News Follow

Related

अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में काम से ब्रेक लेकर प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताकर लौटी हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी यात्रा की शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वे प्रकृति के शांत और हरे-भरे वातावरण के बीच तरोताजा नजर आ रही हैं।
अनन्या पांडे ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि इस यात्रा में उन्होंने मनोरंजन करने के साथ-साथ अपने शरीर और स्वास्थ्य से जुड़ी कई नई और महत्वपूर्ण बातें भी सीखीं।

यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “प्रकृति के बीच बेहद सुकून भरे पल बिताए। इस दौरान मैंने नियमित रूप से ध्यान किया और हरियाली के बीच सुबह की सैर का आनंद लिया। इसके अलावा, आयुर्वेदिक मसाज, ऑक्सीजन थेरेपी और पौष्टिक भोजन का स्वाद भी चखा।”

अभिनेत्री ने लिखा, “इस ट्रिप में हमारे साथ डॉक्टरों और आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद थी, जिससे मुझे अपनी शरीर को बेहतर ढंग से समझने और स्वस्थ रहने के लिए कई उपयोगी जानकारियां मिलीं।”

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए वहां पर की कुछ गतिविधियों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “इस यात्रा के दौरान मैंने एक्वा थेरेपी ली और दुनिया के सबसे बड़े सोनोरियम में जाकर साउंड थेरेपी का अनुभव प्राप्त किया। इसके अलावा, डॉगी के साथ समय बिताया, एक्यूपंक्चर, अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ीं और खुद के साथ आनंदायक समय बिताया। इन सभी चीजों ने मेरी इस यात्रा को और भी आरामदायक बना दिया।”

अभिनेत्री अनन्या पांडे की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आईं थीं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली।

जहां एक ओर उनके परिपक्व अभिनय की प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी ओर फिल्म के एक फ्यूजन भरतनाट्यम डांस सीक्वेंस को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

 
यह भी पढ़ें-

बिहार: निशांत बने एमएलसी, पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें