24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाअब विदेश से भी लिया जा सकेगा रामलला के लिए दान, FCRA...

अब विदेश से भी लिया जा सकेगा रामलला के लिए दान, FCRA को मंजूरी    

गृह मंत्रालय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एफसीआरए लाइसेंस की मंजूरी दे दी 

Google News Follow
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए विदेशों में रह रहे भारतीय या अन्य लोग भी अब चंदा दे सकते हैं। बुधवार को गृह मंत्रालय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एफसीआरए लाइसेंस की मंजूरी दे दी। इसके बाद से अब विदेशों से भी लोग दान कर सकते हैं। इस संबंध में ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर इस संबंध की जानकारी देते हुए कहा कि ” गृह मंत्रालय एफसीआरए डेस्क ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पंजीकरण की मंजूरी  दे दी। अब इसके जरिये विदेशों से भी दान को स्वीकार किया जा सकता है।
गृह मंत्रालय के इस मंजूरी के बाद बैंक खातों में ही दान को सीकर किया जा सकेगा। किसी दूसरे बैंक या खाते में राम मंदिर के लिए चंदा को स्वीकार नहीं किया जा सकेगा। नियमानुसार  संस्थान या ट्रस्ट विदेशों से फंड स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में खोले गए एफसीआरए खाते में ही लिया जा सकता है। बता दें कि यह खाता दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित एसबीआई में खुला हुआ है। बता दें की इसी साल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एफसीआरए के लिए आवेदन किया था।
गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन 2020 में किया गया था। जहां भारतीय और अन्य लोग अपनी सुविधा के अनुसार दान कर रहे थे। एफआईआर की मंजूरी मिलने के बाद विदेशों से भारतीय या अन्य लोग चंदा दे सकते हैं। ट्रस्ट विदेश से दान नहीं ले पा रहा था ,इसके  पिछले कुछ समय से विदेश में रहने वाले हिन्दू समुदाय के लोग आग्रह कर रहे थे। जिसके बाद ट्रस्ट ने एफसीआरए के लिए गृह मंत्रालय में आवेदन किया था।
ये भी पढ़ें                   

 

जन्म प्रमाण पत्र मामले में बेटा, पत्नी सहित आजम को 7-7 साल की सजा

2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन बनाएं! मोदी ने की इसरो से अपील

आजम के परिवार को जेल पर अखिलेश ने खेला मुस्लिम कार्ड, कही ये बात 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें